लाइव न्यूज़ :

इंडसइंड बैंक का गोल्ड लोन के लिए इंडेल मनी के साथ सह-ऋण करार

By भाषा | Updated: September 29, 2021 16:38 IST

Open in App

मुंबई 29 सितंबर निजी क्षेत्र के बैंक इंडसइंड बैंक ने कोच्चि स्थित कंपनी इंडेल मनी के साथ स्वर्ण ऋण क्षेत्र के लिए सह-ऋण समझौता किया है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि गोल्ड लोन पर केंद्रित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) और एक वाणिज्यिक बैंक के बीच यह इस तरह का पहला सह-ऋण करार है।

इंडेल मनी कंपनी दरअसल पीली धातु यानी सोने के आधार पर दीर्घावधि का ऋण प्रदान करती है।

इंडेल मनी के मुख्य कार्यकारी उमेश मोहनन ने बुधवार को कहा कि इस समझौते के तहत इंडेल मनी की तरफ से इंडसइंड बैंक अपने ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी दरों पर स्वर्ण ऋण की पेशकश करेगा।

मोहनन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सह-ऋण व्यवस्था के तहत स्वर्ण ऋण का 80 प्रतिशत इंडसइंड बैंक के खाते में दर्ज होगा। जबकि शेष 20 प्रतिशत इंडेल मनी द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा।

उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि इस समझौते से कंपनी को प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों में कितनी वृद्धि की उम्मीद है।

वही इंडसइंड बैंक में समावेशी बैंकिंग के प्रमुख श्रीनिवास बोनम ने कहा कि यह सहयोग कुशल और समावेशी ऋण समाधान लाने की बैंक की रणनीति के अनुरूप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?