लाइव न्यूज़ :

भारतीय उद्योग वृद्धि करना चाहते हैं, लेकिन किसानों की कीमत पर नहीं: ईरानी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर सरकार द्वारा किया गया कृषि सुधार वैश्विक स्तर पर यह संकेत देता है कि भारतीय उद्योग देश के किसान समुदाय के हितों से समझौता किये बिना वृद्धि करना चाहता है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को यह टिप्पणी की।

ईरानी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के द्वारा आयोजित एक आभासी सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किया गया कृषि सुधार दुनिया और विशेष रूप से भारतीय समुदाय, उद्योग तथा किसानों को बताता है कि उद्योग विकसित होना चाहता है लेकिन हमारे किसान समुदायों की कीमत पर नहीं।’’

हालांकि, कपड़ा और महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किसी विशेष कृषि सुधार का जिक्र नहीं किया।

नये कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसानों लगातार छठे दिन मंगलवार को दिल्ली सीमा के विभिन्न स्थानों पर डटे हुए हैं और उनका विरोध प्रदर्शन जारी है। किसानों का आरोप है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली (एमएसपी) समाप्त हो जायेगी और खेती कॉरपोरेट के हाथों में चली जायेगी।

इसके अलावा, ईरानी ने कहा कि मौजूदा सत्र में भारतीय कपास निगम द्वारा की गयी 7,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कपास खरीद से पांच लाख से अधिक किसानों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि 7,500 करोड़ रुपये में से 6,314 करोड़ रुपये पहले ही इन किसानों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित हो चुके हैं। ईरानी ने जूट क्षेत्र में विविधीकरण, ऊन क्षेत्र में भारत के आत्मनिर्भर बनने की संभावनाओं और रेशम क्षेत्र में प्रसंस्करण चुनौतियों पर काबू पाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

भारतआज रात 9 बजे क्या करेंगे सीएम मोहन यादव?, सोशल मीडिया पर लाइव जनता से रूबरू

ज़रा हटकेऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम में काम प्रभावित?, झारखंड की राजधानी रांची सदर अस्पताल में पानी की किल्लत ने खोली पोल

भारतपवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज, सरमा ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं, अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही रिव्यू करूंगा, वीडियो

भारततेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात!