लाइव न्यूज़ :

भारत-ब्रिटेन के बीच उन्नत व्यापार समझौता पूरा, मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जल्द

By भाषा | Updated: May 5, 2021 22:02 IST

Open in App

लंदन पांच मई भारत और ब्रिटेन के बीच बुधवार को उन्नत व्यापार भागीदारी (ईटीपी) समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर के बाद दोनों देश अब मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर जल्द बातचीत शुरू करेंगे।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ वीडियो लिंग के जरिए बातचीत के बाद ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सचिव लिज़ ट्रस ने यह पुष्टि करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीच मंगलवार को हुए सम्मेलन में ईटीपी पर सहमति के बाद समझौते पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर हो गए हैं।

ट्रस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत अपने संबंधों की स्थिति को ब्रिटेन के साथ एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में बढ़ा रहा है। ब्रिटेन और भारत के संबंधों में लंबी छलांग के लक्ष्य के रूप में लगभग एक अरब पाउंड के व्यापार और निवेश समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। मैंने आज अपने दोस्त पियूष गोयल के साथ उन्नत व्यापार भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘साथ मिलकर हम इस वर्ष शरद ऋतु के दौरान एक व्यापक मुक्त व्यापार सौदे पर बातचीत करना शुरू करेंगे। हमारा लक्ष्य वर्ष 2030 तक व्यापार दोगुना से अधिक और व्यापार में बाधाओं को कम करना हैं।’’

जी-7 विदेश एवं विकास मंत्रियों की बैठक में अतिथि मंत्री के तौर पर हिस्सा लेने के लिए चार दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचे विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंधो में नयी ऊर्जा और सोच आई हैं।

उन्होंने लंदन के भारतीय उच्च आयोग में भारत इंक द्वारा आयोजित एक वैश्विक संवाद श्रृंखला के दौरान कहा, ‘‘हम अपने समकालीन संबंधों के विभक्ति मोड़ पर हैं। हमारे पास दो ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो हमारे संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए बहुत दृढ़ हैं।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मुक्त व्यापार समझौते पर ब्रिटेन के साथ हम बहुत गंभीरता से बहुत जल्द बातचीत करेंगे। यह बहुत बड़ा कदम है। हम उन शुरुआती देशों में से एक होंगे जिनके साथ ब्रिटेन ने यह निर्णय बहुत औपचारिक रूप से किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन