लाइव न्यूज़ :

भारत-सिंगापुर व्यापार 2020-21 में लगभग 21 अरब डॉलर रहने का अनुमान

By भाषा | Updated: May 28, 2021 13:42 IST

Open in App

सिंगापुर, 28 मई सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त पी कुमारन ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद वित्त वर्ष 2020-21 में भारत और सिंगापुर के बीच व्यापार 21 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और सिंगापुर के बीच व्यापार 19 अरब अमेरिकी डॉलर से थोड़ा अधिक है।’’

कुमारन ने शुक्रवार को कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पूरे आंकडे उपलब्ध होने पर इसके लगभग 21 अरब डॉलर होने की संभावना है। इससे पहले अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक यह 23 अरब अमरीकी डॉलर था। ’’

उन्होंने कहा कि महामारी के बावजूद यह बहुत उत्साहजनक है और बेहद तनावपूर्ण परिस्थितियों में दोनों पक्षों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

इसबीच भारत में आने वाली एफडीआई में सिंगापुर का नाम सबसे ऊपर है, जहां से वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत को 81.72 अरब डॉलर मिले और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में उसकी हिस्सेदारी 29 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन