लाइव न्यूज़ :

भारत सबसे तेजी से बढ़ता फिनटेक बाजार, वित्तीय नवाचार में अमेरिका से आगे: सीनेटर स्टीव डेंस

By भाषा | Updated: June 11, 2021 12:24 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 जून रिपब्लिक पार्टी के सीनेटर स्टीव डेंस ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला फिनटेक बाजार है और वित्तीय नवाचार के मामले में अमेरिका से काफी आगे है।

मोंटाना के सांसद ने कहा कि अमेरिका को चीन से एक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिसने डिजिटल युआन की पेशकश की है, और उन्हें लगता है कि यह एक दिन दुनिया की प्रमुख आरक्षित मुद्रा के रूप में डॉलर की जगह ले लेगी।

उन्होंने केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा नीति पर सीनेट की बैंकिंग, आवास और शहरी मामलों की उपसमिति के समक्ष कहा, ‘‘डिजिटल युआन के अलावा भी ये कोई छिपी हुई बात नहीं है कि चीन और कई अन्य देश वित्तीय नवाचार के मामले में हमसे बहुत आगे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते फिनटेक बाजारों में से एक है। वास्तव में, भारत द्वारा 2020 में किया गया कुल तत्काल भुगतान चीन की तुलना में लगभग 10 अरब अमेरिकी डॉलर अधिक था। यह आंकड़ा भारत में 25.5 अरब डॉलर और चीन में 15.7 अरब डॉलर रहा।’’

डेंस ने कहा कि भारत और चीन की तुलना में अमेरिका में सिर्फ 1.2 अरब डॉलर का तत्काल भुगतान किया गया।

फिनटेक ऐसी वित्तीय कंपनियां हैं, जो काम में तेजी लाने और लागत में कटौती के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स