लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी का चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 31 प्रतिशत बढ़कर 5,669 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 7, 2021 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई आवास वित्त क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त वित्तवर्ष में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 31 प्रतिशत बढ़कर 5,669 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने वित्तवर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 4,342 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

एचडीएफसी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च अवधि

में उसकी एकीकृत आय दोगुनी से भी अधिक यानी 35,754 करोड़ रुपये हो गई जो कि वित्तवर्ष 2019-20 की इसी अवधि में 16,632 करोड़ रुपये रही थी।

आलोच्य तिमाही में इस आवास वित्त कंपनी की ब्याज आय घटकर 10,879 करोड़ रुपये रह गई जो एक साल पहले की इसी अवधि में 11,391 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की 'जीवन बीमा कारोबार से प्रीमियम और अन्य परिचालन आय' 11,530 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,635 करोड़ रुपये हो गई।

बहरहाल, पूरे वित्त वर्ष के लिये एचडीएफसी का शुद्ध लाभ एक साल पहले के 22,826 करोड़ रुपये से घटकर 20,488 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2020- 21 के दौरान एचडीएफसी की एकीकृत आय बढ़कर 1,39,071 करोड़ रुपये हो गई। इससे पिछले साल उसकी कुल आय 1,01,796 करोड़ रुपये रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स