लाइव न्यूज़ :

GST collection in October: जीएसटी ने मोदी सरकार की भर दी झोली!, संग्रह 13% बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 1, 2023 15:21 IST

GST collection in October: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अक्टूबर में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह जीएसटी संग्रह का दूसरा सबसे ऊंचा मासिक आंकड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये है, जो सालाना आधार पर 11% अधिक है।अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 13% बढ़ा है। माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अब तक का दूसरा सबसे अधिक है।

GST collection in October: माल और सेवा कर (जीएसटी) ने मोदी सरकार की झोली भर दी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर 2023 में 1.72 लाख करोड़ रुपये का माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह हुआ है। अब तक का दूसरा सबसे अधिक है। अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 13% बढ़ा है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक साल पहले अक्टूबर, 2022 में जीएसटी संग्रह 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा था। मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘अक्टूबर, 2023 के लिए जीएसटी राजस्व अप्रैल, 2023 के बाद दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। अप्रैल, 2023 में जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा था।’’ वित्त वर्ष 2023-24 में औसत मासिक जीएसटी संग्रह 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2014 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये है, जो सालाना आधार पर 11% अधिक है। अक्टूबर 2023 में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,72,003 करोड़ रुपये है, जिसमें से 30,062 करोड़ रुपये सीजीएसटी, 38,171 करोड़ रुपये एसजीएसटी, 91,315 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 42,127 करोड़ रुपये सहित) आईजीएसटी है।

12,456 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्र 1,294 करोड़ रुपये सहित) उपकर है। वित्त वर्ष 24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये है और पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11% अधिक है।

टॅग्स :GST Councilभारत सरकारGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

कारोबारसीएसआर पर सालाना खर्च 15,000 करोड़ रुपये को पार?, विशेषज्ञ बोले-स्थानीय भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी