लाइव न्यूज़ :

विदेशी मुद्रा भंडार 1.47 अरब डॉलर घटकर 639.64 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:44 IST

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 1.47 अरब डॉलर घटकर 639.642 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी है।

इससे पिछले 10 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 1.34 अरब डॉलर घटकर 641.113 अरब डॉलर रह गया था। इससे पूर्व तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 8.895 अरब डॉलर बढ़कर 642.453 अरब डॉलर की सर्वकालिक ऊंचाई को छू गया था।

आरबीआई द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों में दर्शाया गया है कि 17 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में यह कमी मुख्य रूप से विदेशीमुद्रा आस्तियों (एफसीए) में आई कमी की वजह से हुई जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं।

रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह में भारत की विदेशीमुद्रा आस्तियां (एफसीए) 89.2 करोड़ डॉलर घटकर 577.986 अरब डॉलर रह गई। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।

इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार भी 56.7 करोड़ डॉलर घटकर 37.103 अरब डॉलर रह गया।

आईएमएफ में देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 40 लाख डॉलर घटकर 19.434 अरब डॉलर रह गया जबकि आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशीमुद्रा भंडार भी 80 लाख डॉलर घटकर 5.119 अरब डॉलर रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें