लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों के लिए डिलीवरी के समय क्यूआर कोड आधारित भुगतान की सुविधा चालू की

By भाषा | Updated: June 7, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को अपने ग्राहकों के लिए डिलीवरी के समय क्यूआर कोड आधारित भुगतान की सुविधा शुरू की जिसमें स्पर्श की आवश्यकता नहीं होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि सामान की डिलीवरी पर नकद भुगतान करने वाले ग्राहक अब डिलीवरी के समय अपनी खरीद से जुड़ा क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद उसके लिए डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। वे ऐसा किसी यूपीआई ऐप के जरिए कर सकते हैं।

भुगतान की यह सुविधा संपर्कहीन होने की वजह से न केवल महामारी के इस समय ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी बल्कि उन ग्राहकों में विश्वास की कमी को भी दूर करेगी जिनमें ऐसे भुगतान को लेकर किसी तरह की शंका रहती है।

फ्लिपकार्ट के प्रमुख (वित्तीय प्रौद्योगिकी एवं भुगतान समूह) रंजीत बोयानापल्ली ने कहा कि इस कदम से ग्राहकों की बदलती जरूरतें पूरी होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन