लाइव न्यूज़ :

ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में यूनिटेक प्रवर्तकों की 150 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: March 30, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी यूनिटेक ग्रुप की 150 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति को कुर्क किया गया है।

इन संपत्तियों में एक दर्जन से अधिक भूखंड शामिल हैं। कुल 48.56 एकड़ के ये भूखंड दिल्ली के समीप गुड़गांव में हैं।

ईडी के अनुसार, ‘‘इन भूखंडों का पंजीकृत मूल्य 152.48 करोड़ रुपये है और ये यूनिटेक समूह के प्रवर्तकों के हैं। उन्होंने ये संपत्ति दूसरे के नाम पर अथवा ब्राउन इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लि., कोर कम्युनिटीज इंडिया प्राइवेट लि. और जोशु गुड़गांव सेज प्राइवेट लि. जैसी बेनामी इकाइयों के नाम पर ली हुई थी।’’

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया, ‘‘ये तीन इकाइयां त्रिकार ग्रुप/कोर ग्रुप का हिस्सा है जो यूनिटेक समूह के चंद्रा परिवार का बेनामी निवेश है।’’

यूनिटेक ग्रुप और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ मौजूदा आपराधिक मामला मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया है। उन पर ये आरोप हैं कि संजय चंद्रा और अजय चंद्रा ने अवैध तरीके से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक साइप्रस और केमैन आईलैंड को हस्तांतरित किये।

एजेंसी ने हाल ही में मामले में अपनी जांच के संदर्भ में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली और मुंबई में 35 परिसरों की तलाशी ली थी।

ईडी के दावे के अनुसार जांच में पाया गया कि इन संपत्तियों की खरीद के लिये कोष का हस्तांतरण जोशु पीटीई लि., त्रिकार रेजिडेंशियल डेवलपर्स पीटीई लि. और त्रिकार प्रोपर्टी आपुर्चुनिटीज पीटीई लि. जैसी सिंगापुर की कंपनियों के जरिये 2015-2020 के दौरान किये गये।

जांच एजेंसी ने कहा कि इन कंपनियों के धन का स्रोत केमैन आईलैंड स्थित इकाई त्रिकार फंड लि. (एसपीसी)थी जिसका नियंत्रण चंद्रा परिवार के पास था। चंद्रा परिवार इसका नियंत्रण केमैन स्थित इकाई त्रिकार एसेट मैनेजमेंट लि. एसपीसी के जरिये कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन