लाइव न्यूज़ :

लगातार दूसरे दिन बढ़ी डीजल-पेट्रोल की कीमत

By भाषा | Updated: November 21, 2020 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी के बीच करीब दो महीने की स्थिरता के बाद शनिवार को डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ायी गयीं। पेट्रोल के दाम में 15 पैसे और डीजल में 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी।

पेट्रोल व डीजल जैसे ईंधनों का विपणन करने वाली कंपनियों की एक अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 81.23 रुपये से बढ़कर 81.38 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। इसी तरह डीजल का दाम 70.68 रुपये से बढ़कर 70.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमश: 17 पैसे और 22 पैसे की वृद्ध्धि की गयी थी।

यह पेट्रोल के दाम में 22 सितंबर के बाद और डीजल के दाम में दो अक्टूबर के बाद का पहला बदलाव था।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां ‘इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड’ अंतरराष्ट्रीय स्तर की मानक दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के हिसाब से घरेलू बाजार में डीजल व पेट्रोल की खुदरा कीमतों में बदलाव करती हैं। हालांकि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इन कंपनियों ने कुछ समय के लिये कीमतों में संशोधन टाल दिया था।

पेट्रोल के दाम 58 दिन और डीजल के दाम 48 दिन के लिये स्थिर रहे थे।

मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल 87.92 रुपये से बढ़ाकर 88.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.11 रुपये से बढ़ाकर 77.34 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन