लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार के पास 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया,  झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोले- कोर्ट में जाऊंगा, कोयले की रॉयल्टी और खनन मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2025 14:27 IST

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि केंद्र सरकार के पास झारखंड प्रदेश का 1.36 लाख करोड़ रुपये देनदारी का मामला लंबित पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री द्वारा बार-बार केंद्र की सरकार से यह राशि उपलब्ध कराने अनुरोध किया जा रहा है।किशोर ने कहा कि 1.36 लाख करोड़ रुपये के अलावा कोरोना काल में देश में शुरू की गई।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) का केंद्र सरकार पर झारखंड का 227.65 करोड़ रुपए बकाया है।

रांचीः झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार केंद्र सरकार के पास 1.36 लाख करोड़ रुपये राशि बकाया होने का आरोप लगा रही है। इस मुद्दे को लेकर सूबे की सियासत भी गर्मायी रह रही है। झारखंड सरकार और केंद्र के बीच बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये के मुद्दे पर तनातनी बढ़ गई है। राज्य सरकार कोयले की रॉयल्टी और खनन के लिए झारखंड में जमीन अधिग्रहण के बदले केंद्र से 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये की मांग कर रही है। इसबीच झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि केंद्र सरकार के पास झारखंड प्रदेश का 1.36 लाख करोड़ रुपये देनदारी का मामला लंबित पड़ा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार केंद्र की सरकार से यह राशि उपलब्ध कराने अनुरोध किया जा रहा है। जिसे केंद्र की सरकार लगातार अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में यदि ज़रूरत पड़ी तो हम कानूनी कार्रवाई की ओर भी बढ़ने को विवश हो जायेंगे। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि 1.36 लाख करोड़ रुपये के अलावा कोरोना काल में देश में शुरू की गई।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) का केंद्र सरकार पर झारखंड का 227.65 करोड़ रुपए बकाया है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा केंद्रीय मंत्रालय से 15 बार पत्राचार किया गया, बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोई स्पेशल पैकेज झारखंड को मत दे।

हमें इससे कोई गुरेज भी नहीं है, लेकिन हमारा जो बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार के पास है, वह हमें भुगतान कर दें। वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से उन्हें कोई अपेक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमारे बकाए की कैपिटल राशि ही दे दे। हम अभी ब्याज की बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह याचना करने की बात नहीं है, बल्कि यह हमारा हक है।

यह विभागीय प्रावधान है। जो देनदारी झारखंड की बनती है, वह केंद्र सरकार हमें दे दे। इस बीच झारखंड दौरे पर आए केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि झारखंड का केंद्र सरकार पर कोई बकाया नहीं है, ये सब सिर्फ भ्रामक खबरें हैं जिसे राज्य सरकार अपनी असफलता छिपाने के लिए फैला रही है। झारखंड सरकार जनता की नजर में फेल हो चुकी है, इसलिए भ्रामक सूचनाएं फैला रही है।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनगजेंद्र सिंह शेखावत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?