लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल कोलफील्ड लि. की रजरप्पा परियोजना में शिवानी बनी पहली महिला उत्खनन इंजीनियर

By भाषा | Updated: September 10, 2021 23:56 IST

Open in App

रांची, 10 सितंबर महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरूषों से कंधा-से-कंधा मिलाकर काम करने लगीं हैं। कोयला खानों में काम करने में भी अब वह पीछे नहीं हैं। आईआईटी जोधपुर से छात्र रही शिवानी मीना कोल इंडिया की इकाई सीसीएल के एक खुले खदान में काम करने वाली पहली महिला उत्खनन इंजीनियर बनी हैं।

वह सेंट्रल कोलफील्ड लि. (सीसीएल) की रजरप्पा परियोजना में काम करेंगी। यह कोयला खनन कंपनी के महत्वपूर्ण उद्यमों में से एक है। अब तक इस क्षेत्र में पुरुषों का ही वर्चस्व रहता आया है।

इससे पहले, हाल ही में आकांक्षा कुमारी झारखंड की उत्तरी करनपुरा क्षेत्र में सीसीएल की चूरी भूमिगत खदान में काम करने वाली कोल इंडिया की पहली महिला खनन इंजीनियर बनी थी।

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘नारी शक्ति सर्वत्र। सीसीएल रांची को बधाई। उम्मीद है कि यह और महिला पेशेवरों के लिये खनन क्षेत्र से जुड़ने का रास्ता खोलेगा।’’

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सीसीएल को लिखा है, ‘‘ महिला शक्ति सफलता के पथ पर। कोल इंडिया में पहली महिला भूमिगत खदान में खनन इंजीनियर के बाद अब सीसीएल में पहली महिला खुले खदान क्षेत्र में उत्खनन इंजीनियर बनी हैं।’’

सीसीएल ने बयान में कहा कि मीना ने सीसीएल के रजरप्पा परियोजना में एक उत्खनन इंजीनियर के रूप में कार्यभार संभाला है। यह मशीनीकृत खुला खदान क्षेत्र है।

कंपनी ने कहा, ‘‘यह अभूतपूर्व है क्योंकि शिवानी एक खुली खदान में काम करने वाली उत्खनन क्षेत्र की पहली महिला इंजीनियर हैं।’’

उन्हें भारी मशीनरी (हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी) के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली शिवानी मीना ने सीसीएल में शामिल होने से पहले आईआईटी जोधपुर से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?