लाइव न्यूज़ :

केंद्र को घाटे पर काबू पाने की जगह अधिक खर्च वाली नीतियों पर ध्यान देना चाहिए: अभिजीत बनर्जी

By भाषा | Updated: August 5, 2021 18:24 IST

Open in App

कोलकाता, पांच अगस्त नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार को घाटे पर काबू पाने की अधिक चिंता किए बिना यूरोप और अमेरिका जैसी अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तरह अधिक खर्च वाली नीतियों पर ध्यान देना चाहिए।

बनर्जी पश्चिम बंगाल के वैश्विक सलाहकार बोर्ड (जीएबी) के प्रमुख हैं और राज्य सरकार को महामारी से संबंधित मुद्दों पर सलाह दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना, सीधे देश की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार से संबंधित है, जो महामारी के कारण दबाव में है।

बनर्जी ने केंद्र द्वारा पिछले साल समय-समय पर उपकरों में बढ़ोतरी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘सरकार के सामने राजकोषीय समस्या है, और उसे खुलकर खर्च करने वाली नीतियों की तुलना में बजट को संतुलित करने पर अधिक भरोसा हो सकता है। सरकार अपने पास मौजूद एक उपाए का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है क्योंकि अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमे होने के चलते कर संग्रह की गति बरकरार नहीं रह सकी है। वह इसका इस्तेमाल बजट को संतुलित करने के लिए कर रही है।’’

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन यह वह दिशा नहीं है, जो सरकार को नहीं लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सरकार को अधिक खुलकर खर्च करना चाहिए। मैंने यह कई बार कहा है। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार वह करने के लिए तैयार नहीं है, जो अमेरिका या यूरोपीय अर्थव्यवस्थाएं कर रही हैं- नोट छापना और खर्च करना। और मुझे लगता है कि वर्तमान संदर्भ में यह एक बेहतर नीति होती।’’

बनर्जी ने हालांकि केंद्र की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार अब इस दिशा में बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स