लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ इंडिया का सितंबर तिमाही का मुनाफा 100 प्रतिशत बढ़कर 1,051 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 2, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया का सितंबर, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 100 प्रतिशत बढ़कर 1,051 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ।

बैंक ने एक साल पहले इसी अवधि में 526 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा साल दर साल आधार पर 99.89 प्रतिशत बढ़कर 1,051 करोड़ रुपये हो गया।’’

इससे पिछली जून तिमाही के 720 करोड़ रुपये से सितंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा 45.97 प्रतिशत बढ़ा है।

बैंक ने कहा कि दूसरी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 3,523 करोड़ रुपये रही। बैंक ने कहा कि क्रमिक आधार पर, यह जून 2021 को समाप्त तिमाही में 3,144 करोड़ रुपये से 12.06 प्रतिशत बढ़ी है।

गैर-ब्याज आय एक साल पहले के 1,346 करोड़ रुपये से 58.71 प्रतिशत बढ़कर 2,136 करोड़ रुपये हो गई।

परिसंपत्ति के मोर्चे पर, बैंक की स्थिति सुधरी है। बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) सितंबर, 2021 के अंत तक कुल अग्रिम पर 12 प्रतिशत से कम थीं। एक साल पहले बैंक का सकल एनपीए 13.79 प्रतिशत था।

शुद्ध एनपीए भी पहले के 2.89 प्रतिशत से गिरकर 2.79 प्रतिशत पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन