लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया भविष्य निधि न्यासों की प्रतिभूतियों को बेचने को लेनदेन सलाहकार नियुक्त करेगी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया अपने दो भविष्य निधि न्यासों एआईईपीएफ और आईएईपीएफ की प्रतिभूतियों को बेचने पर विचार कर रही है। कंपनी ने प्रतिभूतियों की प्रस्तावित बिक्री में मदद के लिए लेनदेन सलाहकारों के लिए आवेदन मांगा है। उल्लेखनीय है कि सरकार एयर इंडिया का विनिवेश करने जा रही है।

एयर इंडिया कर्मचारी भविष्य निधि (एआईईपीएफ) ट्रस्ट और इंडियन एयरलाइंस कर्मचारी भविष्य निधि (आईएईपीएफ) ट्रस्ट दरअसल भविष्य निधि ट्रस्ट अधिनियम, 1925 के तहत आते है।

निविदा दस्तावेज के अनुसार 31 अगस्त, 2021 तक दोनों ट्रस्टों का निवेश कुल मिलाकर 4,500 करोड़ रुपये था। इसी को लेकर कंपनी ने लेनदेन सलाहकारों की नियुक्ति के प्रस्ताव का अनुरोध (आरपीएफ) किया है।

एआईईपीएफ ट्रस्ट के कोष में से 68.75 प्रतिशत केंद्र और राज्य सरकार के बॉन्ड में निवेश किया गया था। इसके अलावा कॉरपोरेट बॉन्ड में 22.40 फीसदी और एसडीएस (विशेष जमा योजना) में 8.85 फीसदी जमा किया गया था।

लेनदेन सलाहकारों की नियुक्ति के लिए आरएफपी जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर है। प्रतिभूतियों की बिक्री को लेकर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के लिए लेनदेन सलाहकार पीएफ ट्रस्टों का मार्गदर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया का विनिवेश प्रक्रिया अंतिम चरणों में है और सरकार जल्द ही वित्तीय बोलीदाता जीतने वाली कंपनी की घोषणा कर सकती है।

सरकार एयर इंडिया में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी के साथ-साथ एआई एक्सप्रेस लिमिटेड में एयरलाइन की पूरी हिस्सेदारी तथा एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में 50 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स