लाइव न्यूज़ :

आक्रामक विपणन, एफटीए से अगले वित्त वर्ष में 500 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है निर्यात : निर्यातक

By भाषा | Updated: October 10, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर उत्पादों के आक्रामक विपणन, मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के समय पर क्रियान्वयन और एमएसएमई कंपनियों को सस्ते कर्ज से अगले वित्त वर्ष में देश का निर्यात 500 अरब डॉलर तक ले जाने में मदद मिलेगी।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने निर्यात संवर्धन परिषदों के साथ एक बैठक में कहा कि देश का निर्यात अच्छी दर से बढ़ रहा है और अब निर्यातक अगले वित्त वर्ष के दौरान 450-500 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रख सकते हैं।

निर्यातकों ने समावेशी निर्यात के लिए ई-कॉमर्स की क्षमता का लाभ उठाने और निर्यात में नए स्टार्टअप, कारीगरों, बुनकरों को लाकर इसका आधार बढ़ाने का भी सुझाव दिया।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा, ‘‘व्यापारिक निर्यात के लिए 450-500 अरब डॉलर का लक्ष्य काफी व्यावहारिक है। चूंकि निर्यात का आधार अब बड़ा हो जाएगा, इसलिए हमारे पास आक्रामक न होने की कोई गुंजाइश नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन और वाहन कलपुर्जे, फार्मास्युटिकल्स और रसायन जैसे उभरते क्षेत्रों पर निर्यात केंद्रित होना चाहिए।

मुंबई के प्रमुख निर्यातक और टेक्नोक्राफ्ट इंडस्ट्रीज इंडिया के संस्थापक चेयरमैन शरद कुमार सराफ ने कहा कि 2022-23 में 500 अरब डॉलर का निर्यात हासिल करना संभव है क्योंकि इस वित्त वर्ष में निर्यात 400 अरब डॉलर को पार कर जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?