लाइव न्यूज़ :

गोबर-धन योजना के तहत किसानों से जैविक खाद खरीदने के लिए डीबीटी को संबबद्ध करे

By भाषा | Updated: March 17, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च संसद की एक समिति ने सरकार को ‘गोबर-धन-व्यर्थ से अर्थ’ योजना के तहत किसानों से जैविक खाद खरीदने के लिए इसमें प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) की व्यवस्था जोड़ने का सुझाव दिया है।

यह योजना जल शक्ति मंत्रालय द्वारा शुरु की गई थी। इस योजना के तहत मवेशियों के गोबर और बायोमास को बायोगैस और जैव-उर्वरक में परिवर्तित करके धन और ऊर्जा उत्पन्न करने की परिकल्पना की गई है।

इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी के लिए आजीविका के अवसर पैदा करना और किसानों की आय में वृद्धि करते हुए ठोस और तरल बायोमास से ऊर्जा पैदा करना है।

संसद में पेश किये गये मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की अनुदानों की मांगों (2021-2022) पर अपनी 28 वीं रिपोर्ट में कृषि मामलों की स्थायी समिति ने कहा कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ मंत्रालय इस योजना के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति को लगता है कि यह योजना कई स्तरों पर ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित कई मुद्दों को हल करती है और किसानों के जैविक खाद की खरीद के लिए डीबीटी ट्रांसफर (डीबीटी) घटक को जोड़े जाने से उन्हें और भी अधिक फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

भारतआज रात 9 बजे क्या करेंगे सीएम मोहन यादव?, सोशल मीडिया पर लाइव जनता से रूबरू

ज़रा हटकेऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम में काम प्रभावित?, झारखंड की राजधानी रांची सदर अस्पताल में पानी की किल्लत ने खोली पोल

भारतपवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज, सरमा ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं, अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही रिव्यू करूंगा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात!