लाइव न्यूज़ :

एडीबी ने विकासशील देशों के लिए जलवायु वित्तपोषण के ‘लक्ष्य’ को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर किया

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली 13 अक्टूबर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने विकासशील सदस्य देशों के लिए 2019-2030 के दौरान जलवायु परिवर्तन वित्तपोषण प्रदान करने के ‘लक्ष्य’ को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करने की घोषणा की।

एडीबी ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘आज की यह घोषणा इस वित्तपोषण की महत्वाकांक्षा को बढ़ाने की है।’’

एडीबी को उम्मीद है कि 2019-2021 में वह अपने स्वयं के संसाधनों से कुल जलवायु वित्तपोषण को 17 अरब डॉलर तक पहुंचा पाएगा।

वही एडीबी के अध्यक्ष मासत्सुगु असाकावा ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई एशिया और प्रशांत क्षेत्र में या तो जीती या हारी जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जलवायु संकट प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे कई लोग जलवायु वित्त में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। हम 2030 तक अपने स्वयं के संसाधनों से संचयी जलवायु वित्त में अपनी महत्वाकांक्षा को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?