लाइव न्यूज़ :

कोविड से 229 कर अधिकारियों की मौत, ठाकुर ने कहा देश उनका सदैव ऋणी रहेगा

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को बताया कि सेवा के दौरान 229 कर अधिकारियों की कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो चुकी है।

उन्होंने इन अधिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश हमेशा उनके प्रति आभारी रहेगा।

ठाकुर ने कहा कि महामारी के दौरान केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर तथा सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के 110 अधिकारियों और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के 119 अधिकारियों की मौत हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘आप संकट की इस घड़ी में राष्ट्र की सेवा के लिए अपने जीवन को जोखिम में डाल रहे हैं और राष्ट्र आपकी सेवा के लिए आभारी है। आपकी सेवा की वजह से आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति, जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य उपकरणों की विभिन्न बंदरगाहों पर तेजी से निकासी हो रही है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘आपकी सेवा के कारण ही सरकारी तंत्र के पहिये कुशलता से चल रहे हैं।’’

ठाकुर ने कहा कि वित्त मंत्रालय महामारी के दौरान सर्वाधिक प्रभावित होने वाले मंत्रालयों में शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सीबीआईसी के 110 अधिकारियों और सीबीडीटी के 119 अधिकारियों को भी याद करना चाहता हूं, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हैं।’’

साथ ही उन्होंने सभी से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने और टीका लगवाने की अपील भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स