लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बावजूद डेढ़ माह में 226 बजट घोषणाएं कार्यान्वित : मुख्य सचिव

By भाषा | Updated: May 24, 2021 18:05 IST

Open in App

जयपुर, 24 मई राजस्थान के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर और महामारी से उपजी आपात परिस्थितियों के बावजूद पिछले डेढ़ माह के अल्प समय में ही बजट में की गई 226 घोषणाओं को क्रियान्वित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 के बजट को पेश करने के बाद मुख्यमंत्री ने बजट घोषणाओं को यथाशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे ताकि आमजन को त्वरित लाभ मिल सके।

मुख्य सचिव ने बताया कि बजट घोषणाओं को पूरा करने के क्रम में सभी विभागों के साथ निरंतर समीक्षा बैठकें कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मुख्य प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं पर केंद्रित होने के बावजूद आम लोगों के हित को सर्वोपरि रखा गया है।

उन्होंने बताया कि 226 बजट घोषणाएं पिछले डेढ़ माह में पूरी कर ली गई हैं। साथ ही वित्त विभाग ने 55 घोषणाओं पर सहमति भी दे दी है।

उन्होंने शेष बजट घोषणाओं को भी समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?