लाइव न्यूज़ :

बड़ा झटका! वोडाफोन में 11 हजार कर्मचारियों की हो सकती है छंटनी, नई सीईओ ने लिया कड़ा फैसला

By आजाद खान | Updated: May 16, 2023 15:38 IST

इस छंटनी पर बोलते हुए वोडाफोन के सीईओ मार्गेरिटा डेला वैले ने कहा है कि "हम अपने ऑर्गेनाइजेशन को सिंपल बनाएंगे। हम फिर से अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता हासिल करने के लिए जटिलताएं खत्म करेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन द्वारा कर्मचारियों को बड़ा झटका मिल सकता है। कंपनी 11 हजार कर्मचारियों को निकालने का प्लान बना रही है। इससे पहले इसी साल कंपनी ने 1000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

लंदन:  मोबाइल सेवा देने वाली ब्रिटिश कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने बड़ी छंटनी हो सकती है। कंपनी अगले तीन साल में 11 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। कंपनी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है और इस पर बोलते हुए मार्गेरिटा डेला वैले (Margherita Della Valle) ने कहा है कि कंपनी अपनी मौजूदा स्ट्रक्चर को आसान बनाना चाहती है। इस वजह से यह कदम उठाने का फैसला लिया जा रहा है। 

मार्गेरिटा डेला का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में लगातार अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कंपनी में बदलाव करना काफी जरूरी हो गया है। यह पहली बार नहीं है जब कंपनी अपने यहां छंटनी कर रही है, कंपनी ने इसी साल एक हजार लोगों को बाहर निकाला है। 

छंटनी पर क्या बोली मार्गेरिटा डेला

मामले में बोलते हुए मार्गेरिटा डेला ने कहा है कि "हम अपने ऑर्गेनाइजेशन को सिंपल बनाएंगे। हम फिर से अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता हासिल करने के लिए जटिलताएं खत्म करेंगे।" बता दें कि मार्गेरिटा डेला को कंपनी ने पांच महीने के लिए अंतरिम बॉस नियुक्त किया गया था। ऐसे में इसी महीने के शुरुआत में उन्हें स्थायी रूप से कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया है। 

इससे पहले कंपनी के सीईओ नीक रीड थे जो पिछले साल दिसंबर में इस्तीफा दे दिए थे। वे कंपनी में चार साल से थे और उनके मौजूदगी में कंपनी के शेयर में काफी गिरावट भी देखी गई थी। 

इससे पहले 1000 कर्मचारियों की हुई थी छंटनी

बता दें कि इस साल के शुरुआत में भी कंपनी ने छंटनी की थी और एक हजार कर्मचारियों को काम से बाहर निकाल दिया था। यही नहीं कंपनी जर्मनी से भी 1300 कर्मचारियों को निकाल सकती है। बता दें कि जर्मनी में वोडाफोन का बड़ा बाजार है और इसके यूजर्स यहां ज्यादा पाए जाते है। 

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर कंपनी 11 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाती है तो ये अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी में करीब एक लाख कर्मचारी है। ऐसे में पिछले कुछ महीनों से कंपनी के खराब प्रदर्शन के कारण ऐसा फैसला लिया जा रहा है।  

टॅग्स :बिजनेसवोडाफ़ोननौकरीUK
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?