कहते हैं इंसान जिस चीज को दिल से चाहता है उसे जिंदगी के किसी ना किसी मोड़ पर वो मिलता जरूर है। ऐसी ही कुछ कहानी है निर्देशक शरत कटारिया और वरूण धवन-अनुष्का शर्मा स्टार्र फिल्म सुई धागा। जल्द ही फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है। दिल छू ले जाने वाली इस कहानी को जल्द ही आप सोनी इंटरटेनमेंट के सोनी मैक्स चैनल पर देख सकेंगे। आगामी 22 दिसम्बर को 8 बजे ये फिल्म टेलीविजन पर रिलीज होने वाली है।
क्या है फिल्म की कहानी
सुई-धागा फिल्म इसी साल 28 सितम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। कहानी है मौजी यानी वरुण धवन की। जिसके दादा दर्जी थे मगर बिगड़े हालात की वजह से उन्हें ये काम छोड़ना पड़ा। अब रोज की नौकरी करके मौजी को बेइज्जत भी होना पड़ता है। इसी बीच मौजी की पत्नी ममता यानी अनुष्का उनसे कहती है कि क्यूं नहीं वो पुरानी चीजें यानी खुद का सिलाई का काम शुरु करते हैं। बस यहीं से शुरू होता है सुई और धागा का जोड़ और मौजी निकल पड़ते हैं एक नए व्यापार में जिसमें उनका साथ देती है उनकी पत्नी ममता।
मिडिल क्लास के लोगों से मेल खाती है कहानी
फिल्म के अंत में हीरो की जीत होती है। लोअर मिडिल क्लास की ये कहानी आपको उनकी रोजमर्रा के दुख और तकलीफों से रुबरु करवाएंगी। फिल्म का निर्देशन भी बेहतरीन है जिसके लिए आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। कुछ किरदार भले ही साइड रोल में हों मगर आपका दिल छू जाएगें।
22 दिसंबर को हो रहा है टीवी प्रीमियर
अगर आपको फैमिली फिल्में देखना पसंद है और साथ ही आप मोटिवेट करने वाले फिल्मों के शौकीन है तो आपको ये फिल्म जरूर देखना चाहिए। आपने वरुण और अनुष्का को हमेशा तड़कते-भड़कते किरदार में देखा होगा मगर इस फिल्म में उनका सरल और सीधा सा लुक आपके दिल को छू जाएगा। फिल्म 22 दिसंबर को सोनी मैक्स पर रात 8 बजे आएगी।