लाइव न्यूज़ :

'मैंने एक कनाडियन को इंडियन बनाया', अक्षय को भारतीय नागरिकता दिलाने का इस अभिनेता ने लिया श्रेय

By अनिल शर्मा | Updated: August 16, 2023 14:59 IST

अक्षय ने ट्वीट में लिखा था, ''दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद।'' वहीं अक्षय को भारतीय नागरिकता मिलने पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी।अक्षय कुमार के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी।

मुंबईः अभिनता अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की। अक्षय कुमार ने बताया कि वह भारतीय नागरिक बन गए हैं। उन्होंने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। भारतीय नागरिक बनने से पहले अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी।

 इस बीच अक्षय कुमार के भारतीय नागरिक बनने का क्रेडिट एक अभिनेता ने लिया है। हां, अभिनेता कमाला राशिद खान यानी केआरके ने कहा कि उनकी वजह से अक्षय ने भारतीय नागरिकता ली।  केआरके ने ट्वीट किया- अक्षय हरिओम भाटिया भारतीय नागरिक बनने के लिए बधाई. मीडिया इनकी नेशनेलिटी के बारे में बात करने से डरती थी। लेकिन मैंने इस मुद्दे को उठाया और अंजाम तक पहुंचाया। और परिणाम भी बहुत अच्छा निकला। मैं कम से कम एक कनाडियन को इंडियन बना पाया। तो मैं एक सच्छा देशभक्त हूं।

 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किए थे। अक्षय कुमार के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी। और इसको लेकर अक्सर वे एक वर्ग के निशाने पर रहते थे। अक्षय ने ट्वीट में लिखा था, ''दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद।'' वहीं अक्षय को भारतीय नागरिकता मिलने पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मालूम हो कि 2019 में एक कार्यक्र के एक सत्र के दौरान अक्षय ने वादा किया था कि वह जल्द ही भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन करेंगे। अक्षय कुमार से उस दौरान उनके कनाडाई होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा था कि  “कनाडाई पासपोर्ट होने का मतलब यह नहीं है कि मैं किसी भारतीय से कम हूं। मैं पूरी तरह से भारतीय हूं। मैं पिछले नौ साल से यहां हूं, जब मुझे पासपोर्ट मिला था। और मैं इस कारण में नहीं जाना चाहता कि क्यों, क्या हुआ, मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं, ब्ला ब्ला ब्ला, चलो वो ठीक है।'' 

एक दूसरे कार्यक्रम में इसपर अपडेट देते हुए अक्षय ने कहा था कि “हां, मैंने यह 2019 में कहा था, मैंने इसके लिए आवेदन किया था। फिर उसके बाद महामारी आ गई। सब कुछ बंद हो गया था। मेरा त्याग पत्र यहाँ है और बहुत जल्द मेरा पूरा पासपोर्ट आ जाएगा।"

टॅग्स :अक्षय कुमारकमाल आर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार