लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: तालिबान से विचित्र समझौता

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 7, 2019 07:07 IST

अफगानिस्तान की शांति से अमेरिका को क्या लेना-देना है. उसने ओसामा बिन लादेन को मारकर न्यूयॉर्कहमले का बदला ले लिया है. अब वह अफगानिस्तान में अरबों डॉलर क्यों बहाए और हर साल अपने दर्जनों फौजियों को क्यों दांव पर लगाए?

Open in App

अमेरिका की तरफ से जलमई खलीलजाद अफगानिस्तान के तालिबान नेताओं से पिछले डेढ़-दो साल से जो बात कर रहे थे, वह अब खटाई में पड़ती दिखाई पड़ रही है क्योंकि अमेरिकी विदेश मंत्नी माइक पोंपियो ने समझौते पर दस्तखत करने से मना कर दिया है. हालांकि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उस समझौते पर मुहर लगा दी तो पोंपिओ क्या करेंगे? लेकिन सवाल यह है कि ट्रम्प के दस्तखत के बावजूद क्या इस समझौते से अफगानिस्तान में शांति हो जाएगी?

इसका सीधा-सा जवाब यह है कि अफगानिस्तान की शांति से अमेरिका को क्या लेना-देना है. उसने ओसामा बिन लादेन को मारकर न्यूयॉर्कहमले का बदला ले लिया है. अब वह अफगानिस्तान में अरबों डॉलर क्यों बहाए और हर साल अपने दर्जनों फौजियों को क्यों दांव पर लगाए? ट्रम्प का तो चुनावी नारा यही था कि वे अगर राष्ट्रपति बन गए तो अफगानिस्तान से अमेरिका का पिंड छुड़ाकर ही दम लेंगे इसीलिए कोई आश्चर्य नहीं कि वे इस समझौते पर दस्तखत कर दें. 

अभी तक हमें क्या, अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी और प्रधानमंत्नी डॉ. अब्दुल्ला को ही पता नहीं कि खलीलजाद और तालिबान के बीच किन-किन मुद्दों पर समझौता हुआ है. सुना है कि गनी को समझौते का मूल पाठ अभी तक नहीं दिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिकी फौज 5 अफगान अड्डों को खाली करेगी, 135 दिनों में. साढ़े आठ हजार फौजी वापस जाएंगे. यह पता नहीं कि अफगानिस्तान में 28 सितंबर को होनेवाला राष्ट्रपति-चुनाव होगा या नहीं? समझौते के बाद क्या वर्तमान सरकार हटेगी और उसकी जगह तालिबान की इस्लामी अमीरात आ जाएगी? 

यह भी पता नहीं कि तालिबान और गनी सरकार के बीच सीधी बातचीत होगी या नहीं. जो लोग पिछले 18 साल से तालिबान का विरोध कर रहे थे और हामिद करजई और गनी सरकार का साथ दे रहे थे, उनका क्या होगा? काबुल में तालिबान-विरोधी देशों के दूतावासों को क्या अब बंद करना होगा? यदि यह गोलमाल समझौता इसी तरह हो गया तो मानकर चलिए कि अफगानिस्तान एक बार फिर अराजकता का शिकार हो जाएगा.  इससे भारत भी प्रभावित हुए बिना नहीं रहेगा.

टॅग्स :तालिबानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !