लाइव न्यूज़ :

BLOG: बेजोड़ नेता थे वाजपेयी जी

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 18, 2018 11:10 IST

अटलजी के निधन पर मैं क्या लिखूं, कैसे लिखूं ? अटलजी से मेरा 50-55 साल का संबंध रहा है। वे जब भी इंदौर आते, हमारे घर उनका भोजन पहले से तय होता।

Open in App

अटलजी के निधन पर मैं क्या लिखूं, कैसे लिखूं ? अटलजी से मेरा 50-55 साल का संबंध रहा है। वे जब भी इंदौर आते, हमारे घर उनका भोजन पहले से तय होता। मेरे पिताजी और अटलजी, दोनों ही जनसंघ के प्रारंभिक कार्यकर्ता थे। मैं 1965 में पीएच।डी। करने के लिए दिल्ली आ गया और तब से अब तक अटलजी से आत्मीय घनिष्ठता ज्यों की त्यों बनी रही।

वे मेरी शादी (1970) में देश के अन्य नेताओं के साथ बड़े सम्माननीय बाराती रहे। विदेश मंत्नी के तौर पर अटलजी ने मुङो राजदूत पद लेने को कहा, इंदौर से कई बार मुङो लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया लेकिन मैंने, अब से 61 साल पहले जब मुङो पहली बार जेल हुई थी, संकल्प कर लिया था कि मैं किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होऊंगा। 

आज मुङो अटलजी से संबंधित सैकड़ों संस्मरण याद आ रहे हैं। उन पर कभी और लिखूंगा। लेकिन आज तो मैं यही कहना चाहूंगा कि अटलजी देश के चार बड़े प्रधानमंत्रियों में गिने जाएंगे- नेहरूजी, इंदिराजी, नरसिंहरावजी और अटलजी। अटलजी ने परमाणु-विस्फोट कर भारतीय संप्रभुता का विश्वनाद किया। उन्होंने विरोधी नेता के रूप में देश के जितने करोड़ों लोगों को अपने रोचक भाषणों से संबोधित किया, देश के किसी अन्य नेता ने नहीं किया।

वे सच्चे हिंदुत्ववादी थे। वे संकीर्ण और सांप्रदायिक बिल्कुल नहीं थे। उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष के नाते 1980 में ‘गांधीवादी समाजवाद’ का नारा दिया था।  उन्होंने कारगिल का युद्ध जमकर लड़ा लेकिन पाकिस्तान से संबंध-सुधारने की भरपूर कोशिश की। उनके निधन पर पड़ोसी देशों ने जैसा शोक-व्यक्त किया है, शायद किसी भी प्रधानमंत्नी के लिए नहीं किया है। वे भारत के अनुपम नेता थे।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा