लाइव न्यूज़ :

जयराम शुक्ल का ब्लॉग: अटलजी जिनका विरोधी भी करते थे सम्मान

By अनुराग आनंद | Updated: December 25, 2019 10:21 IST

वे 1977 के जनता पार्टी के गठन और उसके अवसान से आहत तो थे पर उनका अनुमान था कि बिना गठबंधन के  दिल्ली हासिल नहीं हो सकती. सत्ता की भागीदारी के जरिये फैलाव की नीति, कम्युनिस्टों से उलट थी, इसलिए वी.पी. सिंह सरकार में भी भाजपा को शामिल रखा जबकि यह गठबंधन भी लगभग जनता पार्टी पार्ट-टू ही था.

Open in App
ठळक मुद्देवे 1957 में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से उपचुनाव के जरिये लोकसभा पहुंचे .1977 तक लोकसभा में भारतीय जनसंघ के संसदीय दल के नेता रहे.

जयराम शुक्ल

आज की उथली राजनीति और नेताओं के आचरण के बरक्स देखें तो अटल बिहारी वाजपेयी  शुचिता की राजनीति की जीवंत प्रतिमूर्ति नजर आते हैं. वे 1957 में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से उपचुनाव के जरिये लोकसभा पहुंचे और 1977 तक लोकसभा में भारतीय जनसंघ के संसदीय दल के नेता रहे. दिग्गज समाजवादियों से भरे प्रतिपक्ष में उन्होंने अपनी लकीर खुद तैयार की. वे पंडित नेहरू और डॉ. लोहिया दोनों के प्रिय थे. वाक्चातुर्य और गांभीर्य उन्हें संस्कारों में मिला. वे श्रेष्ठ पत्नकार व कवि थे ही. इस गुण ने राजनीति में उन्हें और निखारा.

वे 1977 के जनता पार्टी के गठन और उसके अवसान से आहत तो थे पर उनका अनुमान था कि बिना गठबंधन के  दिल्ली हासिल नहीं हो सकती. सत्ता की भागीदारी के जरिये फैलाव की नीति, कम्युनिस्टों से उलट थी, इसलिए वी.पी. सिंह सरकार में भी भाजपा को शामिल रखा जबकि यह गठबंधन भी लगभग जनता पार्टी पार्ट-टू ही था.

1980 में जनसंघ घटक दोहरी सदस्यता के सवाल पर जनता पार्टी से बाहर निकला था और 1989 की वी.पी. सिंह की जनमोर्चा सरकार से राममंदिर के मुद्दे पर. 1996 में 13 दिन की सरकार ने भविष्य के द्वार खोले तब अटलजी ने अपने मित्न कवि डॉ. शिवमंगल सिंह सुमनजी की इन पंक्तियों को दोहराते हुए खुद की स्थिति स्पष्ट की थी- ‘क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं. संघर्ष पथ में जो मिले, यह भी सही, वह भी सही.’ ये पंक्तियां अटलजी के समूचे व्यक्तित्व के साथ ऐसी फिट बैठीं कि आज भी कई लोगों को लगता है कि ये पंक्तियां अटलजी की ही हैं.

अटलजी ने गठबंधन धर्म का जिस कुशलता और विनयशीलता के साथ निर्वाह किया शायद ही अब कभी ऐसा हो. वे गठबंधन को सांङो चूल्हे की संस्कृति मानते थे. एक रोटी बना रहा, दूसरा आटा गूंथ रहा तो कोई सब्जी तैयार कर रहा है, वह भी अपनी शैली में और फिर मिश्रित स्वाद. न अहं न अवहेलना.

अटलजी का व्यक्तित्व ऐसा ही कालजयी था कि असंभव सा दिखने वाला 24 दलों का गठबंधन हुआ, जिसमें पहली बार दक्षिण की पार्टियां शामिल हुईं. 1998 में जयललिता के हठ से एक वोट से सरकार गिरी. अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा, जनभावनाएं संख्याबल से पराजित हो गईं, हम फिर लौटेंगे. और एक वर्ष के भीतर ही चुनाव में वे लौटे भी और इतिहास भी रचा. 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा