लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: पंजाब में कानून-व्यवस्था के लिए चिंताजनक स्थिति, अजनाला थाने पर हमले से उठे गंभीर सवाल

By अवधेश कुमार | Updated: February 27, 2023 11:49 IST

इसका पंजाब पुलिस प्रशासन के पास सही आकलन होना चाहिए था। इस दृष्टि से विचार करें तो यह पंजाब पुलिस की ऐसी विफलता है जिसका दुष्परिणाम प्रदेश को लगातार अलग-अलग रूपों में भुगतना पड़ सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देलवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को मारपीट और अपहरण के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह ‘वारिस पंजाब दे’ का नेता है।अजनाला थाने में पुलिस पर हमले ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए कई सवाल अमृतपाल सिंह भारी भीड़ के साथ अजनाला थाने पर हमला कर सकता है। साफ है कि जितनी भारी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए उसमें काफी कमी रह गई।

पंजाब के अमृतसर में 23 फरवरी को अजनाला थाने के चारों ओर का दृश्य देखकर किसी के अंदर भी भय पैदा होगा। किसी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करे तो हाथों में तलवार-डंडे जैसे हथियार लिए हुए हजारों लोग रिहाई की मांग करते बैरिकेडिंग तोड़ते हुए थाने पर कब्जा कर लें, कानून के राज में ऐसी स्थिति की कल्पना मुश्किल है।

लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को मारपीट और अपहरण के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह ‘वारिस पंजाब दे’ का नेता है। अमृतपाल सिंह इसका प्रमुख है जो इन दिनों पंजाब के अंदर अपने आक्रामक भाषणों तथा प्रदर्शनों के लिए सुर्खियां पा रहा है। ऐसा लग रहा था जैसे पुलिस वाले निस्सहाय हैं। उन पर डंडे, ईंट, पत्थर चल रहे हैं और वे केवल अपना बचाव कर रहे थे।

इनके दबाव में पंजाब की सरकार झुकी, पहले स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की तथा बाद में घोषणा की कि लवप्रीत को रिहा कर दिया जाएगा। हालांकि, अंततः लवप्रीत सिंह अजनाला न्यायालय द्वारा ही जमानत पर रिहा हुआ। मगर साफ था कि पंजाब पुलिस ने न्यायालय में उसे जमानत न देने की मांग की ही नहीं इसलिए यह घटना कानून को ठेंगा दिखाने वालों के दबाव में आकर आरोपी को रिहा कर देने का ऐसा मामला है जिसमें तस्वीर ऐसी बन रही है कि पूरा पंजाब प्रशासन लाचार है।

निश्चित रूप से फरवरी के दोपहर के भयानक दृश्यों पर विश्वास करना मुश्किल था। यह मानने में तो कोई हर्ज नहीं है कि इतनी भारी संख्या पर पुलिस गोली चला कर अशांति का नया आधार पैदा नहीं कर सकती थी। किंतु पुलिस प्रशासन के पास इस बात की सूचना थी कि अमृतपाल सिंह भारी भीड़ के साथ अजनाला थाने पर हमला कर सकता है। साफ है कि जितनी भारी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए उसमें काफी कमी रह गई।

हालांकि, पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, कुछ लोगों को हिरासत में लिया भी था लेकिन यह सब टोकन कार्रवाई साबित हुई। जितनी संख्या में वे अजनाला पहुंचे उनके सामने पुलिस कमजोर पड़ गई। जब टकराव की आशंका देखते हुए व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं और सुबह से ही भीड़ जुटने लगी थी तो उसका ध्यान रखते हुए सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जा सकती थी। लोगों को शहर में घुसने से रोका जा सकता था।

शहर के अंदर भी अलग-अलग उन्हें घेरा जा सकता था। क्या पुलिस के पास इस बात की सूचना नहीं हो पाई कि वह कितनी संख्या में आ सकते हैं? आखिर उनके पास कितना संख्या बल है और वे किस तरह का हिंसक व्यवहार कर सकते हैं, इसका पंजाब पुलिस प्रशासन के पास सही आकलन होना चाहिए था। इस दृष्टि से विचार करें तो यह पंजाब पुलिस की ऐसी विफलता है जिसका दुष्परिणाम प्रदेश को लगातार अलग-अलग रूपों में भुगतना पड़ सकता है। 

टॅग्स :पंजाबअमृतसरआम आदमी पार्टीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट