लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉग: ट्रम्प के झूठ से क्यों परेशान हों हम?

By अवधेश कुमार | Updated: July 26, 2019 15:30 IST

पाकिस्तान क्या मानता है इससे हमारे लिए कोई अंतर नहीं आना चाहिए. हो सकता है कि प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर चर्चा करते हुए ट्रम्प से कहा हो कि आप पाकिस्तान पर दबाव डालिए ताकि वह हमारे कश्मीर में आतंकवाद फैलाना बंद करे.

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान ऐसा है जिससे भारत में खलबली मचनी स्वाभाविक है. भारत की घोषित नीति है- जम्मू कश्मीर में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं हो सकती. यही नहीं पाकिस्तान के साथ सारे विवाद को हम द्विपक्षीय मामला मानते हैं जिसमें तीसरे पक्ष की कोई आवश्यकता नहीं. इसके विपरीत पाकिस्तान के प्रधानमंत्नी इमरान खान से ट्रम्प ने कहा कि दो महीने पहले प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने उनसे कश्मीर पर मध्यस्थता करने का आग्रह किया था. यह भारत की घोषित नीति के विपरीत है. जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र तक की भूमिका को नकार दिया है तो किसी देश के हस्तक्षेप को कैसे स्वीकार कर सकता है. ट्रम्प का बयान निंदनीय और अस्वीकार्य है, पर यह एक ऐसा मामला है जिस पर पूरे देश को एक स्वर में बोलना चाहिए.  

विदेश मंत्नी एस. जयशंकर ने संसद के दोनों सदन में बयान देकर खंडन किया. उन्होंने कहा कि मैं सदन को स्पष्ट तौर पर विश्वास दिलाना चाहता हूं कि प्रधनमंत्नी मोदी ने कभी ऐसी कोई बात नहीं की. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीमापार से होनेवाले आतंकवाद को खत्म किए बिना पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता संभव नहीं है. ट्रम्प का बयान आने के कुछ ही समय बाद विदेश मंत्नालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने भी ट्वीट कर ट्रम्प के बयान का दो टूक शब्दों में खंडन किया. भारत के लिए इतना ही पर्याप्त होना चाहिए.  

पाकिस्तान क्या मानता है इससे हमारे लिए कोई अंतर नहीं आना चाहिए. हो सकता है कि प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर चर्चा करते हुए ट्रम्प से कहा हो कि आप पाकिस्तान पर दबाव डालिए ताकि वह हमारे कश्मीर में आतंकवाद फैलाना बंद करे. इसका उन्होंने अर्थ अपने अनुसार यह लगाया हो कि हमें मध्यस्थता के लिए कह रहे हैं. ट्रम्प झूठ बोलने के लिए भी कुख्यात हैं. या फिर उनकी कुछ रणनीति हो. ट्रम्प अफगानिस्तान से भागना चाहते हैं. वे यहां तक तैयार हैं कि अफगानिस्तान का शासन भले तालिबान के हाथों चला जाए लेकिन अमेरिका ज्यादा दिन वहां नहीं रह सकता. इसमें उनको लगता है कि बगैर पाकिस्तान के सहयोग के यह नहीं हो सकता इसलिए पाकिस्तानियों को खुश करने के लिए उन्होंने बयान दे दिया है. जो भी हो, उन्होंने जो कुछ कहा वह सरासर झूठ है. 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को महिलाओं का आक्रोश सहना पड़ेगा?, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-पाप को धूल नहीं पाएगी समाजवादी पार्टी, वीडियो

भारतगंगोत्री से गंगासागर तक बीजेपी की सरकार, पीएम मोदी ने कहा- 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकार, वीडियो

भारत'आज का दिन ऐतिहासिक है, यह अभूतपूर्व है': पीएम मोदी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी के मजबूत प्रदर्शन की सराहना की | VIDEO

भारत'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे': पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया

भारतपरवेश वर्मा ने बनाई जलेबी, बोले- बंगाल में होगा न्याय और विकास

भारत अधिक खबरें

भारतअसम में कांग्रेस की हार, एआईसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा

भारतWest Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद, बीजेपी किसे चुनेगी मुख्यमंत्री? ये 5 प्रबल दावेदार

भारतमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को मिठाई खिलाई?, पश्चिम बंगाल-असम विधानसभा चुनाव में जीत, वीडियो

भारतगांव में कहावत- 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'?, गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, वीडियो

भारतहिंगलगंज सीटः 5,421 वोट से जीतीं संदेशखलि की रेखा पात्रा