गांव में कहावत- 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'?, गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 20:59 IST2026-05-04T20:57:00+5:302026-05-04T20:59:01+5:30

स्वामी विवेकानंद से लेकर रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय तक, बंगाल की अस्मिता को और पश्चिम बंगाल को सुरक्षित रखने, विकसित करने का काम भाजपा करेगी।

wb polls 2026 khisiyani billi khamba noche Giriraj Singh said on the statement of West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee, video | गांव में कहावत- 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'?, गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, वीडियो

file photo

Highlightsपीएम मोदी के नेतृत्व में अब बंगाल भी विकसित भारत के 2047 के लक्ष्य में अपना योगदान देगा।हमारे नेता प्रधानमंत्री मोदी ने कह दिया कि यह जीत पश्चिम बंगाल की जनता को समर्पित है। महिला आरक्षण का जिसने विरोध किया वे सभी गए हैं और अब अगली बारी समाजवादी पार्टी की है।

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, "गांव की एक कहावत है- 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'? TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "पूरी लूट हुई है लेकिन हम वापसी करेंगे।" दिल्ली मंत्री आशीष सूद ने कहा, "ये ऐतिहासिक पल है जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान और जहां जन्में मुखर्जी जी वो बंगाल हमारा है भाजपा और असंख्य कार्यकर्ताओं की मेहनत संघर्ष और पीएम मोदी के नेतृत्व से यहां पहुंची है। पीएम मोदी के नेतृत्व में अब बंगाल भी विकसित भारत के 2047 के लक्ष्य में अपना योगदान देगा।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "हमारे नेता प्रधानमंत्री मोदी ने कह दिया कि यह जीत पश्चिम बंगाल की जनता को समर्पित है। स्वामी विवेकानंद से लेकर रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय तक, बंगाल की अस्मिता को और पश्चिम बंगाल को सुरक्षित रखने, विकसित करने का काम भाजपा करेगी। महिला आरक्षण का जिसने विरोध किया वे सभी गए हैं और अब अगली बारी समाजवादी पार्टी की है।"

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "बंगाल में जनता को चुनाव का मौका नहीं मिलता था। हमेशा तृणमूल के गुंडे बूथ लूटकर आते थे लेकिन इस बार तृणमूल के गुंडों की नहीं चली... पारदर्शी चुनाव व मतगणना हुई..." आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने नौदा और रेजिनगर सीट पर जीत हासिल करने के बाद विजय सर्टिफिकेट हासिल किया।

उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहली बार ऐसा हुआ... मैं दोनों सीटें पर जीत गया हूं... जीतने लोगों ने जीत दर्ज की है उन्हें मैं बधाई देता हूं..." महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "5 में से तीन राज्यों में भाजपा की जीत हुई है। सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत बंगाल की है, वहां बड़ी जीत मिली है, वहां कमल खिला है।

यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है और यह RSS का शताब्दी वर्ष है, यह जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को एक श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जनता ने गुंडाराज को नकारा है..." 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भाजपा के लिए भारत और भारतीयता के भाव से बड़ा और कुछ नहीं है। हमारे लिए भारत सब कुछ है, भारतीयता सब कुछ है। भाजपा क्षेत्रीय आकांक्षाओं से राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा को पूरा करने वाली पार्टी है। इसलिए भाजपा देश की पसंद बन रही है, जनता के आशीर्वाद प्राप्त कर रही है।

भाजपा परिवार की नहीं, ज़मीन से जुड़ी राजनीति करती है इसलिए आज पूर्वोत्तर भाजपा से जुड़ता है, आज पूरा आदिवासी अंचल भाजपा को इतना प्रचंड जनादेश दे रहा है, इसलिए देश के मछुआरों का अभूतपूर्व समर्थन भाजपा के साथ है।"

Web Title: wb polls 2026 khisiyani billi khamba noche Giriraj Singh said on the statement of West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee, video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे