लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: कश्मीर और ट्रम्प की कूटनीति

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 22, 2019 08:24 IST

इमरान ने दूसरे बालाकोट की बात कई बार कह दी है. दोनों के बीच युद्ध छिड़ जाए तो अमेरिका को कौन-सा नुकसान है? उसे तो फायदा ही फायदा है. दोनों मुल्क उससे हथियार खरीदेंगे और उसके कृपाकांक्षी बने रहेंगे.

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कूटनीति भी बड़ी दिलचस्प है. भारत द्वारा उनकी मध्यस्थता से इनकार के बावजूद वे मध्यस्थता किए जा रहे हैं. कभी वे नरेंद्र मोदी से बात करते हैं तो कभी इमरान खान से! मध्यस्थता और क्या होती है? उनकी मध्यस्थता कश्मीर से बिल्कुल भी संबंधित नहीं है. वे कश्मीर के बारे में तो किसी से कोई बात कर ही नहीं रहे हैं.

न तो वे भारत से पूछ रहे हैं कि आपने धारा 370 और 35-ए क्यों खत्म की है और न ही वे पाकिस्तान से कब्जाए हुए कश्मीर को लौटाने की बात कर रहे हैं. उनकी तो बस एक ही टेक है. भई ! मोदी और इमरान, तुम हालात बिगड़ने मत देना! किसी पाकिस्तानी मंत्री ने अपने परमाणु बम का हवाला भी दे दिया. इधर भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परमाणु-संयम पर तगड़ी बल्लेबाजी कर दी. 

इमरान ने दूसरे बालाकोट की बात कई बार कह दी है. दोनों के बीच युद्ध छिड़ जाए तो अमेरिका को कौन-सा नुकसान है? उसे तो फायदा ही फायदा है. दोनों मुल्क उससे हथियार खरीदेंगे और उसके कृपाकांक्षी बने रहेंगे. लेकिन ट्रम्प की चिंता कुछ और ही है. वह है, अफगानिस्तान. ट्रम्प चाहते हैं कि राष्ट्रपति के अगले चुनाव में वे खम ठोंक सकें कि देखो, मैं हूं कि जिसने अफगानिस्तान से अपनी फौजों की वापसी कर ली और हर माह करोड़ों डॉलर वहां बर्बाद होने से बचा लिए.

ट्रम्प को पता है कि भारत-पाक युद्ध चाहे न छिड़े, सिर्फ तनाव ही बढ़ जाए, तो भी पाकिस्तान की जो फौजें अफगान-सीमांत पर लगी हैं, उन्हें वह भारतीय सीमा पर डटाना चाहेगा. ऐसे में ट्रम्प अपने मन की मुराद पूरी करने में काफी परेशान हो सकते हैं. उधर इमरान खान को पता है कि वे कहीं भी जाएं,  कहीं भी उनकी दाल गलने वाली नहीं है.

अपनी फौज को काबू में रखने के लिए उन्होंने अपने जनरल बाजवा को तीन साल तक और बने रहने का रसगुल्ला दे दिया है. इस भारत-पाक तनाव के कारण ट्रम्प को अपनी छवि सुधारने का मौका भी मिल रहा है. कई राष्ट्रनेताओं के बारे में ऊटपटांग जुमले उछालने वाले ट्रम्प के मुंह से संयम और शांति की बातें काफी मजेदार लग रही हैं.

टॅग्स :जम्मू कश्मीरडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी आज शाम 6 बजे करेंगे भाजपा मुख्यालय का दौरा, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

भारत अधिक खबरें

भारत'जहां पैदा हुए मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है', विनोद तावड़े का बयान...

भारतUmreth Assembly Bypoll Election Results: 30743 वोट से जीत, भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई परमार को 85500 और कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी भृगुराजसिंह चौहान को 54757 मत

भारतTamil Nadu election results 2026: TVK प्रमुख विजय के प्रशंसक ने की जान देने की कोशिश, चुनाव में हार की अफवाहों से आहत होकर काटा गला

भारतउत्तर बिहार की लाइफलाइनः विक्रमशिला सेतु ने ली गंगा नदी में समाधि, उत्तर और दक्षिण बिहार का टूट गया संपर्क?

भारतTamil Nadu Election Results: टीवीके की हार की अफ़वाहों के बीच विजय के एक समर्थक ने आत्महत्या की कोशिश की