लाइव न्यूज़ :

Gaya Rape Case: ट्रेन की चैन खींच, जबरन युवती को उतारा नीचे; जबरन किया गैंग रेप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2026 15:16 IST

Gaya Rape Case: पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठा किए गए हैं।

Open in App

Gaya Rape Case:  बिहार के गया-पटना रेलखंड से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई, जिससे रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, गयाजी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में बेला और चाकन्द स्टेशन के बीच शुक्रवार की शाम एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता जहानाबाद जिले की रहने वाली है, जो ट्रेन से अपने ननिहाल बेलागंज के नेउरी बाजार जा रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने ट्रेन की चैन पुलिंग कर उसे जबरन नीचे उतार लिया।

 इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, चार युवकों ने उसे अपने कब्जे में लेकर पास के एक सुनसान इलाके की ओर ले गए। वहां अंधेरे और एकांत का फायदा उठाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद किसी तरह पीड़िता वहां से बाहर निकली और मामले की जानकारी सामने आई। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।

बेलागंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर 10 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शनिवार को पीड़िता के आवेदन के आधार पर बेलागंज थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठा किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना सुनसान इलाके में अंधेरे का फायदा उठाकर की गई। डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टॅग्स :GayarapeBihar PoliceRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे में मासूम से दरिंदगी पर गरमाई सियासत, CM फडणवीस का विपक्ष पर पलटवार, बोले- 'कैश फॉर ट्रांसफर' वालों से...

क्राइम अलर्टPune Rape & Murder: 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म से पुणे में आक्रोश की लहर, आज बंद का आह्वान

क्राइम अलर्टSiwan Murder Case: बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा सोनू यादव, एनकाउंटर में मारा गया

कारोबारट्रेनों पर पथराव के 400 से अधिक मामले में जीआरपी में दर्ज, यूपी में ट्रेनों पर पथराव जानलेवा अपराध, होगी उम्रकैद?

क्राइम अलर्टछापेमारी कर 21 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला, 450 से ज्यादा ऑर्केस्ट्रा सेंटरों को किया स्कैन, बांग्लादेशी पासपोर्ट और कई आपत्तिजनक दस्तावेज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

क्राइम अलर्टप्रेम प्रसंग में गोली मारकर अरमान की हत्या, सुनसान जगह शव फेंका?, मृतक के मामा परवेज ने कहा-होटल में प्रेमिका से मिलने गया था और 5-6 लड़कों ने मारा?

क्राइम अलर्टपति नवाज की मौत और खून से लथपथ पड़ी हुई थी पत्नी नाजिया परवीन, घर में घुसकर धारदार हथियारों से एक दंपति पर हमला

क्राइम अलर्टशुक्रवार रात पुलिसकर्मियों के साथ हंसी-मजाक किया और साथ खाना खाकर क्वार्टर में गए एएसआई विष्णु कुमार, शनिवार को शव मेस में फंदे से लटका मिला