लाइव न्यूज़ :

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

By अंजली चौहान | Updated: May 3, 2026 14:16 IST

Kapil Sharma Canada Cafe Firing: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में मशहूर भारतीय कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' के पास एक रेस्तरां में गोलीबारी की घटना घटी।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल शर्मा को धमकी भरे इनपुट से सुरक्षा एजेंसियां सतर्ककनाडा में फायरिंग और बिश्नोई गैंग का खौफकपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी!

Kapil Sharma Canada Cafe Firing: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार उनके फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा के सरे (ब्रिटिश कोलंबिया) में कपिल शर्मा के कैफे Kap’s Cafe के पास एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना का संबंध कथित तौर पर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धमकी भरा पोस्ट

सोशल मीडिया पर 'टाइसन बिश्नोई जोरा सिद्धू' नाम के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि कपिल शर्मा के कैफे के पास स्थित एक रेस्टोरेंट (चाय सुट्टा बार के पास) पर गोलियां चलाई गई हैं। 

गैंग की ओर से दी गई इस कथित धमकी में कहा गया है कि कपिल शर्मा उनका समय बर्बाद कर रहे हैं और उन्हें 'सुधर जाने' की चेतावनी दी गई है। पोस्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि यदि वे बात नहीं मानते, तो उनके कैफे का अंजाम भी बुरा हो सकता है। हालांकि, इन सोशल मीडिया दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

निशाने पर कपिल: क्या सलमान खान से दोस्ती बनी वजह?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग और सलमान खान के बीच की दुश्मनी जगजाहिर है। खबरों के मुताबिक, गैंग कपिल शर्मा से इसलिए नाराज है क्योंकि उन्होंने अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लॉन्च पर सलमान खान को आमंत्रित किया था। गैंग के सदस्यों ने पहले भी चेतावनी दी थी कि जो कोई भी सलमान खान के साथ काम करेगा या उनसे संबंध रखेगा, उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

2025 से जारी है हमलों का सिलसिला

कपिल शर्मा के इस कैफे को निशाना बनाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। साल 2025 में ही तीन बार इसे निशाना बनाया जा चुका है:10 जुलाई 2025: कैफे खुलने के कुछ ही दिनों बाद पहली बार फायरिंग हुई।7 अगस्त 2025: एक बार फिर परिसर पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं।15-16 अक्टूबर 2025: चार महीने के भीतर तीसरी बार हमला हुआ, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई नेटवर्क से जुड़े लोगों ने ली थी।

कपिल शर्मा की प्रतिक्रिया

अपनी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कपिल ने इन घटनाओं पर दुख और चिंता जताई थी। उन्होंने कनाडा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा था, "मुझे ऐसा लगता है कि वहां के नियम और पुलिस के पास शायद ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने की शक्ति नहीं है।"

टॅग्स :कपिल शर्माकनाडाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

क्राइम अलर्टBihar: भागलपुर में पदाधिकारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में कर दिया ढेर

क्राइम अलर्टबिहार के बेतिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मक्के की खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

क्राइम अलर्टShillong Honeymoon Murder: इंदौर की सोनम रघुवंशी को पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जमानत मिली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टGaya Rape Case: ट्रेन की चैन खींच, जबरन युवती को उतारा नीचे; जबरन किया गैंग रेप

क्राइम अलर्टPune Rape & Murder: 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म से पुणे में आक्रोश की लहर, आज बंद का आह्वान

क्राइम अलर्टSiwan Murder Case: बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा सोनू यादव, एनकाउंटर में मारा गया

क्राइम अलर्टछापेमारी कर 21 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला, 450 से ज्यादा ऑर्केस्ट्रा सेंटरों को किया स्कैन, बांग्लादेशी पासपोर्ट और कई आपत्तिजनक दस्तावेज

क्राइम अलर्टप्रेम प्रसंग में गोली मारकर अरमान की हत्या, सुनसान जगह शव फेंका?, मृतक के मामा परवेज ने कहा-होटल में प्रेमिका से मिलने गया था और 5-6 लड़कों ने मारा?