लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः तालिबान पर भारत खामोश क्यों? 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 31, 2019 12:29 IST

उस समय पाकिस्तान की भूमिका क्या होगी, अभी कुछ पता नहीं. जुलाई में आयोजित राष्ट्रपति के चुनाव का कोई मतलब नहीं रह जाएगा.

Open in App

अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों की वापसी के बारे में समझौता लगभग संपन्न हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रतिनिधि जलमई खलीलजाद के बीच जिन शर्तो पर समझौता हुआ है, उन्हें अभी पूरी तरह उजागर नहीं किया गया है लेकिन भरोसेमंद स्नेतों से जो सूचनाएं मिली हैं, उनके आधार पर माना जा रहा है कि अगले डेढ़ साल में पश्चिमी राष्ट्रों के सैनिक पूरी तरह से अफगानिस्तान को खाली कर देंगे. बदले में तालिबान ने आश्वासन दिया है कि वे आतंकवादियों पर पक्की रोक लगा देंगे और वे आईएस और अल-कायदा जैसे संगठनों से कोई संबंध नहीं रखेंगे. लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि समझौते में वर्तमान अफगान सरकार की भूमिका क्या है? अफगान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्नी से तालिबान कोई बात करेंगे या नहीं ?

कतर में हफ्ते भर तालिबान से बात करने के बाद अब खलीलजाद दुबारा काबुल गए हैं लेकिन राष्ट्रपति अशरफ गनी ने राष्ट्र के नाम दिए अपने संदेश में एक बड़ा सवाल उठा दिया है. उन्होंने अमेरिका के शांति-प्रयासों की सराहना की है लेकिन मांग की है कि वे सोच-समझकर किए जाने चाहिए. अमेरिकी फौजों की वापसी होते ही अफगान सरकार और फौज के पांव उखड़ जाएंगे. देश में अराजकता का माहौल खड़ा हो जाएगा. उस समय पाकिस्तान की भूमिका क्या होगी, अभी कुछ पता नहीं. जुलाई में आयोजित राष्ट्रपति के चुनाव का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. कुल मिलाकर इस समझौते का अर्थ यह है कि अमेरिका किसी भी कीमत पर अफगानिस्तान से अपना पिंड छुड़ाना चाहता है.

इस सारे परिदृश्य में भारत कहीं नहीं दिखाई पड़ रहा. भारत ने लगभग 20 हजार करोड़ रुपए और दर्जनों  की बलि चढ़ाई है, अफगानिस्तान की सहायता के लिए  हमारी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है.  वह तालिबान से सीधे बात क्यों नहीं करती ? तालिबान लोग पाकिस्तान से सहायता जरूर लेते हैं लेकिन वे अत्यंत स्वाभिमानी और देशभक्त लोग हैं.  यदि भारत इस नाजुक मौके पर भी सोया रहा तो उसे आगे जाकर इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. 

टॅग्स :तालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

भारत अधिक खबरें

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भारतकेजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने की कही बात

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान

भारतआज रात 9 बजे क्या करेंगे सीएम मोहन यादव?, सोशल मीडिया पर लाइव जनता से रूबरू

भारतपवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज, सरमा ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं, अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही रिव्यू करूंगा, वीडियो