लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: कश्मीरी नेताओं से संवाद जरूरी

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 10, 2020 07:27 IST

जब प्रधानमंत्री यह कहते नहीं थकते कि कश्मीरी जनता पूर्ण विलय से खुश है और नई व्यवस्था उन्हें बहुत लाभ पहुंचा रही है तो फिर डर किस बात का है? नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी के नेताओं ने तो बहुत बुरे हालात में भी हमेशा भारत का साथ दिया है. जरूरी है कि उनके घावों पर अब और नमक न छिड़का जाए.

Open in App

जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर अब जन-सुरक्षा कानून थोप दिया गया है. यानी छह माह तो वे पहले नजरबंदी में काट ही चुके हैं और अब दो साल तक वे हिरासत में रखे जा सकते हैं. वे अदालत की शरण भी नहीं ले सकेंगे. उन्होंने ऐसा क्या गंभीर अपराध किया है कि उन पर यह कानून थोप दिया गया है?

यह कानून उन पर थोपा गया है प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए भाषण के बाद! उस भाषण में मोदी ने उमर अब्दुल्ला को उद्धृत किया, जिसमें उन्होंने कहा था धारा 370 को हटाने से भयंकर भूकंप आ जाएगा. वह कश्मीर को भारत से अलग कर देगा. अब पता चला है कि यह उद्धरण उमर अब्दुल्ला का नहीं, बल्कि एक वेबसाइट का है, जिसका नाम ही है- ‘फर्जी खबरें’.  यदि इसी आधार पर उमर और महबूबा को फिर से अंदर किया गया है तो यह बहुत ही आपत्तिजनक है. प्रधानमंत्नी के भाषण तैयार करने में जो अफसर मदद करते हैं, उन्हें काफी सावधान किए जाने की जरूरत है.

सच्चाई तो यह है कि उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती, दोनों ही कांग्रेस और भाजपा के साथ हाथ से हाथ मिलाकर काम करते रहे हैं. इसमें शक नहीं है कि यदि भाजपा इन नेताओं पर प्रतिबंध नहीं लगाती तो कश्मीर में उस समय कुछ भी हो सकता था लेकिन अब जबकि धीरे-धीरे सभी क्षेत्नों में सामान्य स्थिति बहाल हो रही है तो इन प्रमुख कश्मीरी नेताओं के साथ इतनी सख्ती क्यों की जा रही है?

जब प्रधानमंत्री यह कहते नहीं थकते कि कश्मीरी जनता पूर्ण विलय से खुश है और नई व्यवस्था उन्हें बहुत लाभ पहुंचा रही है तो फिर डर किस बात का है? नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी के नेताओं ने तो बहुत बुरे हालात में भी हमेशा भारत का साथ दिया है. जरूरी है कि उनके घावों पर अब और नमक न छिड़का जाए.

यह मैं पहले ही लिख चुका हूं कि सरकार को चाहिए कि कुछ गैर-सरकारी और गैर-भाजपाई नेताओं तथा स्वतंत्न बुद्धिजीवियों और विचारशील पत्नकारों को उनके पास भेजकर उनसे सार्थक संवाद किया जाए. कश्मीरी जनता अब तक बहुत नुकसान और परेशानी भुगत चुकी है. उसे तुरंत राहत मिलनी चाहिए. 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरउमर अब्दुल्लामहबूबा मुफ़्तीनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?