लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: दुनिया के लिए प्रेरणा बना भारत

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: April 13, 2020 09:20 IST

कोरोना मरीजों की एकांत चिकित्सा के लिए दर्जनों शहरों और रेल के डिब्बों में हजारों जगहें बना ली गई हैं. दुनिया के कई देश अब भारत से दवाइयां मंगा रहे हैं. भारत इन सब कोरोनाग्रस्त देशों का तारणहार-सा बन गया है.

Open in App

कोरोना कमोबेश दुनिया के सभी देशों में फैल गया है. चीन और भारत दुनिया के सबसे बड़े देश हैं लेकिन जब हम सारी दुनिया के आंकड़े देखते हैं तो हमें लगता है कि इस कोरोना के राक्षस से लड़ने में भारत सारी दुनिया में सबसे आगे है. इस कोरोना-विरोधी युद्ध का आरंभ यदि फरवरी या मार्च के पहले सप्ताह में ही हो जाता तो भारत की सफलता पर सारी दुनिया दांतों तले अपनी उंगली दबा लेती.

अब भी भारत के करोड़ों लोग जिस धैर्य और संयम का परिचय दे रहे हैं, वह विलक्षण है. लाखों प्रवासी मजदूर अपने गांवों की तरफ लौटते-लौटते रास्ते में ही अटक गए. उन्होंने प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी की अपील का पालन किया. पिछले दो हफ्तों से वे तंबुओं और शिविरों में अपना वक्त गुजार रहे हैं. राज्य सरकारें और स्वयंसेवी संगठन दिन-रात उनकी मदद में लगे हुए हैं.

हमारे नेताओं की तारीफ करनी पड़ेगी कि इस संकट के समय में वे राजनीति नहीं कर रहे हैं. क्या यह कम महत्वपूर्ण खबर है कि लगभग सारे गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की बात आगे होकर कही है? देश में जहां-जहां कर्फ्यू लगा हुआ है, वहां-वहां सरकारी कर्मचारी और स्वयंसेवक लोग घरों में जाकर मुफ्त सामान बांट रहे हैं. लाखों लोगों को रसोई की गैस-टंकी और खाद्य-सामग्री घर बैठे मिल रही है.

कोरोना मरीजों की एकांत चिकित्सा के लिए दर्जनों शहरों और रेल के डिब्बों में हजारों जगहें बना ली गई हैं. दुनिया के कई देश अब भारत से दवाइयां मंगा रहे हैं. भारत इन सब कोरोनाग्रस्त देशों का तारणहार-सा बन गया है.

लॉकडाउन के दौरान भारत जो रास्ता अपना रहा है, दुनिया के दूसरे देश उससे प्रेरणा ले रहे हैं. यह कोरोना-संकट तीसरे विश्व-युद्ध की तरह पृथ्वी पर अवतरित हुआ है. दुनिया की महाशक्तियों का इसने दम फुला दिया है.

अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस, चीन जैसी महाशक्तियां आज त्नाहि-माम कर रही हैं. ऐसे विकट समय में भारत विश्व की आशा बनकर उभर रहा है. इस मौके पर भारत की सांस्कृतिक परंपराओं (नमस्ते, स्पर्श-भेद) और शाकाहारी भोजन-पद्धति तथा घरेलू नुस्खों का अनुशीलन संसार करना चाहेगा.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियामोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

भारतपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का दावा फर्जी? सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारत अधिक खबरें

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक