लाइव न्यूज़ :

अभय कुमार दुबे का ब्लॉग: ये दोनों नेता राष्ट्रीय स्तर पर क्या छोड़ेंगे नई छाप?

By अभय कुमार दुबे | Updated: March 11, 2022 08:06 IST

अपने नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधानसभा में 250 से अधिक सीटें हासिल करके योगी आदित्यनाथ ने संकेत दे दिया है कि वे ऊपर आना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअगर दिल्ली मॉडल पंजाब में भी लागू होगा तो जनता को मोदी के मुकाबले में एक विकल्प मिल जाएगा। इससे राष्ट्रीय स्तर पर टीना फैक्टर (देयर इज नो अल्टरनेटिव) को खत्म हो जाएगा। भाजपा में योगी का दमदार स्थान है और यह नारा भी लगाया जाता है कि ‘ऊपर मोदी, नीचे योगी।’

पांच राज्यों के ताजा विधानसभा चुनाव परिणामों की विशेषता यह है कि इससे दो नई हस्तियां राष्ट्रीय मंच पर उभर कर सामने आई हैं. इनमें से एक हैं अरविंद केजरीवाल और दूसरे हैं योगी आदित्यनाथ. अरविंद केजरीवाल एक ऐसी क्षेत्रीय शक्ति की नुमाइंदगी करते हैं जो किसी जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती और जनता के बुनियादी मुद्दों पर फोकस करती है. 

वे दिल्ली में अपनी प्रशासनिक कुशलता का उदाहरण पेश कर चुके हैं, जिसे ‘दिल्ली मॉडल’ के नाम से जाना जाता है. 

अब अगर वे अपने प्रशासन के दिल्ली मॉडल को पंजाब में भी लागू करके दिखाते हैं तो जनता को मोदी गवर्नेस मॉडल के मुकाबले में एक विकल्प मिल जाएगा और वह दोनों के बीच तुलना कर सकती है कि उसके लिए कौन से मॉडल का चुनाव करना बेहतर रहेगा. 

इस प्रकार केजरीवाल अन्य राज्यों में भी अपने कदम बढ़ा सकते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर टीना फैक्टर (देयर इज नो अल्टरनेटिव) को खत्म कर जनता को एक विकल्प उपलब्ध करा सकते हैं.

अब बात उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों की. मुख्यमंत्री के रूप में पांच वर्ष का अपना एक कार्यकाल पूरा कर चुके योगी आदित्यनाथ ने दोबार जीत कर साबित कर दिया है कि उनके मॉडल में भी दम है. 

वैसे भी भाजपा में योगी का दमदार स्थान है और यह नारा भी लगाया जाता है कि ‘ऊपर मोदी, नीचे योगी’. अब अपने नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधानसभा में 250 से अधिक सीटें हासिल करके योगी आदित्यनाथ ने संकेत दे दिया है कि वे ऊपर आना चाहते हैं. इस जीत से निश्चित रूप से उनका कद बढ़ा है. 

आक्रामक तरीके से चुनाव लड़ने का उनका ‘बाहुबली मॉडल’ कई सरकारों को लुभा सकता है जिसके जरिये वे चुनावों में एंटी इनकम्बेंसी का मुकाबला कर सकते हैं. कहा जा सकता है कि ताजा चुनाव परिणामों ने उक्त दो नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने का मौका उपलब्ध करा दिया है. 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट