लाइव न्यूज़ :

संसद की गरिमा बहाली के लिए कुछ ठोस पहल करने की दरकार

By अरविंद कुमार | Updated: December 16, 2023 17:17 IST

लोकसभा में जिन 14 सांसदों को निलंबित किया गया उसमें डीएमके सांसद एस.आर. पार्थिबन का नाम भी शामिल था जो दिल्ली में भी मौजूद नहीं थे।

Open in App

संसद के मौजूदा शीत सत्र के दौरान संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर आंदोलित विपक्षी सांसदों के निलंबन के क्रम में लोकसभा में सांसद की पहचान को लेकर जो अभूतपूर्व चूक हुई, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोकसभा में जिन 14 सांसदों को निलंबित किया गया उसमें डीएमके सांसद एस.आर. पार्थिबन का नाम भी शामिल था जो दिल्ली में भी मौजूद नहीं थे। खैर इस प्रकरण में बाद में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसे पहचान में गलती का मामला बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष से उनका नाम वापस करने का अनुरोध किया।

मानसून सत्र 2021 में राज्यसभा में सदन में आखिरी दिन 40 मार्शल पहुंचे, तनाव रहा, पर इसे आधार बना कर 29 नवंबर 2021 को सरकार के प्रस्ताव पर इलामारम करीम, छाया वर्मा, फूलो देवी नेताम, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, डोला सेन, शांता छत्री, प्रियंका चतुर्वेदी, अनिल देसाई और विनय विश्वम को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया, जिसके विरोध में 14 विपक्षी दलों ने भारी विरोध जताया।

दूसरे सत्र की घटना के आधार ऐसा निलंबन अनहोनी घटना थी। दिसंबर 2021 में तृणमूल नेता डेरेक ओ’ब्रायन को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और फिर 20 विपक्षी सांसदों के निलंबन का एक नया रिकॉर्ड बना। 2022 के मानसून सत्र में विपक्ष महंगाई, अग्निपथ जैसे मुद्दों पर व्य़ापक चर्चा चाहता था लेकिन सरकार तैयार नहीं हुई। उस दौरान राज्य सभा के 23 सांसदों और लोक सभा के 4 सांसदों के निलंबन से सत्ता और विपक्ष में तकरार और बढ़ गई।

संसद में सत्ता या विपक्ष के सांसदों की हैसियत एक जैसी ही होती है। सरकार संसद के प्रति जवाबदेह है। हर सांसद सवाल पूछ सकते हैं पर अलग-अलग दलों का प्रतिनिधि होने के कारण उनके एक विचार के हों ये जरूरी नहीं। आपसी समन्वय के लिए ही 1952 में संसदीय कार्य मंत्री का पद बना, पर वह आज सत्तादल के प्रवक्ता की भूमिका में हैं। विपक्ष के साथ उसका संवाद नहीं रहता।

देश में सबसे लंबी अवधि करीब 17 सालों तक पंडित जवाहरलाल नेहरू लोकसभा में नेता सदन रहे। उनके दौर में लोकसभा सांसद और राज्यसभा के केवल एक-एक सांसद का निलंबन हुआ। लालबहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्री काल में कोई सांसद निलंबित नहीं हुआ। 

इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री काल में 1966 में 5 सांसदों का निलंबन हुआ पर 1967 से 1971 के बीच कोई सांसद निलंबित नहीं हुआ, जिस तरह से संसदीय निलंबन बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए सत्तापक्ष, विपक्ष और पीठासीन अधिकारियों को सदनों की गरिमा बहाली के लिए कुछ ठोस पहल करने की दरकार है।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?