लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः भारत-पाक मैच में दर्शकों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक पाठ, भावुकता का यह सैलाब सच्चा है या राजनेताओं द्वारा फैलाई जाने वाली पारस्परिक घृणा?

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: October 27, 2022 15:19 IST

आज मैं सोच रहा हूं भावुकता का यह सैलाब सच्चा है या हमारे राजनेताओं द्वारा धर्म और जाति के नाम पर फैलाई जाने वाली पारस्परिक घृणा? नहीं, यह कतई सही नहीं है कि हमारे देश में फैलाई जाने वाली सांप्रदायिकता हमारा स्थायी भाव है।

Open in App

भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मुकाबला हमेशा ही रोमांचक होता है, पर इस बार ऑस्ट्रेलिया में हो रहे टी-20 विश्व कप के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान पर भारत की जीत कुछ विशेष ही रोमांचक थी। उन करोड़ों भारतीयों में मैं भी था जो इस मुकाबले को टी.वी. पर देखकर रोमांचित हो रहे थे। पर यदि आप मुझसे पूछें कि मुकाबले का सबसे रोमांचक क्षण कौन-सा था तो मैं स्टेडियम में उपस्थित हजारों भारतीयों द्वारा किए गए राष्ट्र-गान के सामूहिक पाठ के अवसर का नाम लूंगा।

नहीं मैं इस सामूहिक गान को ‘लाइव’ नहीं देख पाया था। आखिरी गेंद पर मिली विजय के बाद मैं पठान, गावस्कर और श्रीकांत की तरह खुशी मना रहा था। बाद में टी.वी पर उस सामूहिक राष्ट्र-गान के दृश्य दिखाए गए थे। जन-गण- मन के साथ मैदान में लहराते तिरंगे को देखना भावुक बना देने वाला था। यह भावुकता दर्शकों के राष्ट्र-प्रेम को दर्शाने वाली थी।

और आज मैं सोच रहा हूं भावुकता का यह सैलाब सच्चा है या हमारे राजनेताओं द्वारा धर्म और जाति के नाम पर फैलाई जाने वाली पारस्परिक घृणा? नहीं, यह कतई सही नहीं है कि हमारे देश में फैलाई जाने वाली सांप्रदायिकता हमारा स्थायी भाव है। विभिन्न धर्मों, जातियों, भाषाओं, वर्गों वाला भारत निश्चित रूप से विभिन्नता में एकता का एक उदाहरण है। हमारी यह विभिन्नता हमारी ताकत है। लेकिन इस हकीकत से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि राजनीतिक स्वार्थों के चलते या फिर स्वयं को दूसरे से अधिक भारतीय समझने के भ्रम में जब-तब देश में सांप्रदायिकता की आग अपनी तपिश से हमें झुलसा जाती है।

सन् 2002 के गुजरात की हिंसा की बात की जाती है तो वर्ष 1984 के दिल्ली-दंगों की याद दिलाना ज़रूरी समझता है हमारा नेतृत्व। दिल्ली में जो कुछ हुआ था उसका बचाव किसी भी दृष्टि से नहीं किया जा सकता, लेकिन यदि उसे ढाल बनाकर गुजरात की हिंसा का बचाव करने की कोशिश होती है तो उसे भी किसी अपराध से कम नहीं माना जाना चाहिए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में पूरा विश्वास जताते हुए भी यह कहना जरूरी लग रहा है कि अपने शब्दों से हिंसा की आग को भड़काना भी एक जघन्य अपराध है।

एक जनतांत्रिक देश में कुछ दायित्व देश के नागरिक का भी होता है। हर जागरूक और विवेकशील नागरिक से यह अपेक्षा की जाती है कि वह समाज में घृणा फैलाने की कोशिशों का मुकाबला करने में पहल करें। अपने देश पर, अपनी परंपराओं पर, अपनी साझा संस्कृति पर गर्व होना चाहिए हमें। उस दिन मेलबोर्न में हुए क्रिकेट के मुकाबले में सामूहिक राष्ट्र-गान के समय छलकी राष्ट्र-प्रेम की भावना हमारे जीवन में एक स्थायी भाव बननी चाहिए।

टॅग्स :भारत vs पाकिस्तानआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 वर्ल्ड कप स्टार संजू सैमसन चुने गए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ

क्रिकेटटी20 विश्व कप चैंपियन, रन बनाने में फुस्स सूर्यकुमार यादव?, 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल खेलेंगे, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा?

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना