लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी जरा सोचें?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 3, 2018 18:38 IST

भारत-पाक संबंध सुधरेंगे कैसे? बातचीत और भेंट तो भंग हो गई और अब दौर चला है, तू-तू-मैं-मैं का। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को मैं जानता हूं।

Open in App

भारत-पाक संबंध सुधरेंगे कैसे? बातचीत और भेंट तो भंग हो गई और अब दौर चला है, तू-तू-मैं-मैं का। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को मैं जानता हूं। उन्होंने आतंकवाद को लेकर जिस तरह का भाषण संयुक्त राष्ट्र में दिया है, वैसी आशंका मुङो नहीं थी। वे अपने प्रधानमंत्री इमरान खान से भी आगे निकल गए। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल पहले पेशावर के एक फौजी स्कूल पर हुए आतंकवादी हमले में जो डेढ़ सौ बच्चे मारे गए थे, वह हमला भारत ने करवाया था। उन्होंने बलूचिस्तान में हो रही खलबली के लिए कुलभूषण जाधव को जिम्मेदार ठहराया है। 

उन्होंने एक और हास्यास्पद बात कह दी। कह दिया कि दक्षिण एशिया में आतंकवाद के पैदा होने और फैलने का कारण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का फासीवाद है। कुरैशी जैसे अनुभवी और समझदार विदेश मंत्री ने ऐसा भाषण देकर अपना मजाक बनवा लिया है। क्या वे भूल गए कि 2014 में जब पेशावर के स्कूली बच्चे मारे गए तो हमारी संसद के दोनों सदनों ने उसके विरु द्ध निंदा-प्रस्ताव पारित किए थे और सारे भारत के स्कूलों में दो मिनट का मौन रखा गया था। 

इसी प्रकार 2017 में संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोदी ने एक घायल फिलिस्तीनी औरत का फोटो दिखाकर उसे कश्मीरी औरत बता दिया था। क्या पाकिस्तान इस तथ्य से इंकार कर सकता है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 132 आतंकवादी और 22 आतंकी संगठन पाकिस्तान में पल रहे हैं और सक्रिय हैं? सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र के अपने भाषण में बिल्कुल सही मांग की है कि वह जल्दी से जल्दी आतंकवाद की परिभाषा करे और दक्षिण एशिया को आतंकवाद से मुक्त करे। 

मेरी राय यह है कि सुषमा-कुरैशी भेंट को तय करने और रद्द करने, दोनों में भारत सरकार ने जल्दबाजी दिखाई है लेकिन इमरान और कुरैशी ने भी कोई कमी नहीं की है। यदि वे दोनों थोड़े संयम का परिचय देते और थोड़ा वक्त गुजरने देते तो शायद वार्ता का सिलसिला फिर चल पड़ता। 

टॅग्स :विदेश मंत्री सुषमा स्वराजपाकिस्तानइमरान खानइनडो पाक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना