लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव 2018 : RJD सांसद के समर्थकों ने जीत पर लगाए PAK समर्थन के नारे , केस दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2018 23:02 IST

लोकससभा उपचुनाव हाल ही में हुए जिसमें  बिहार के अररिया सीट पर आरजेडी ने जीत हासिल की है। ऐसे में अब  उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी सरफराज आलम की जीत के बबाद का एक वीडियो सामने आया है

Open in App

नई दिल्ली(15 मार्च): लोकससभा उपचुनाव हाल ही में हुए जिसमें  बिहार के अररिया सीट पर आरजेडी ने जीत हासिल की है। ऐसे में अब  उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी सरफराज आलम की जीत के बबाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाक के नारे लगाए जा रहे हैं। आजतक की खबर के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए सामने आए इस वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में और भारत के विरोध में नारे लगा रहे हैं।

यहां चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह हार गए थे। ऐसे में उन्होंने आरोप लगाया है कि सरफराज आलम की जीत के तुरंत बाद उन्हीं के समर्थकों ने यह वीडियो बनाया था, मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही थी। उन्होंने स्थानीय पुलिस से अपील की है कि जो वीडियो सामने आया है जिसमें पाक के नारे लग रहे हैं उसकी जांच की जाए और वीडियो का पूरा सच सामने लाया जाए। 

वहीं, खबर के मुताबिक अररिया पुलिस ने इस वीडियो की जांच की है और जिसमें सामने आया है कि जीत के बाद पाकिस्तान के समर्थन के नारे लगे थे। नारे लगाने वाले नव निर्वाचित सांसद सरफराज आलम के घर के आसपास के रहने वाले हैं।

इस  वीडियो के मुताबिक सांसद सरफराज आलम के समर्थकों की पुलिस ने पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से ले रही है। वहीं, नव निर्वाचित सांसद सरफराज आलम से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते लिया है।  उन्होंने इस वीडियो को भी गलत बताया है।

टॅग्स :उपचुनाव 2018आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट