लाइव न्यूज़ :

आखिर कहीं तो इसका अंत होना चाहिए...!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 19, 2025 07:50 IST

यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं. वे लगातार वोट चोरी के आरोप लगाते रहे हैं

Open in App

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और चुनाव आयोग के बीच आरोप और इनकार का जो खेल चल रहा है, लोकतंत्र के लिए यह निश्चय ही संकटपूर्ण है. राहुल आरोप लगाए जा रहे हैं और चुनाव आयोग सिरे से खारिज किए जा रहा है. तो फिर सबसे गंभीर सवाल यह है कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ बोल रहा है? राहुल का ताजातरीन आरोप यह है कि फर्जी लॉग-इन आईडी के जरिये दलित और आदिवासी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं. राहुल का यह भी आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं.

उन्होंने इसके लिए एक प्रेजेंटेशन भी दिया जिसमें कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का जिक्र था. चुनाव आयोग का कहना है कि कोई कितनी भी कोशिश कर ले, किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता. 2023 में आलंद में इस तरह के कुछ प्रयास हुए जरूर थे लेकिन किसी का नाम हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. बल्कि चुनाव आयोग ने इस तरह की कोशिश के मामले में खुद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

सबसे महत्वपूर्ण बात है कि जिस विधानसभा क्षेत्र से मतदाताओं का नाम हटाने की कोशिश का जिक्र राहुल गांधी कर रहे हैं, वहां से 2023 में कांग्रेस के बी.आर. पाटिल ने जीत दर्ज की थी. यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं. वे लगातार वोट चोरी के आरोप लगाते रहे हैं. कभी एटम बम तो कभी हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात करते रहे हैं. उधर चुनाव आयोग उनसे कहता रहा है कि यदि उन्हें कोई शिकायत है तो वे लिखित रूप से आयोग को दें.

पहली नजर में यह बात समझ में भी आती है कि यदि किसी संवैधानिक संस्था के खिलाफ कोई बात की जा रही है तो पूरे प्रमाण के साथ शिकायत की जानी चाहिए. यदि उस संस्था के पास शिकायत नहीं करना चाहते तो कम से कम बात न्यायालय तक ले जाई जा सकती है. केवल पब्लिक फोरम में बात करने से क्या होगा? इसे तो लोग राजनीति ही कहेंगे.

राहुल गांधी के पास अगर पुख्ता प्रमाण हैं, जैसा कि वे दावा कर रहे हैं, तो उन्हें न केवल चुनाव आयोग के पास शिकायत करनी चाहिए बल्कि न्यायालय के समक्ष भी अपनी बात रखनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए. तभी उनकी बातों की विश्वसनीयता बढ़ेगी और लोगों द्वारा पूरी गंभीरता से भी लिया जाएगा.

टॅग्स :राहुल गांधीचुनाव आयोगकांग्रेसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?