लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: केरल में सियासी उठापटक! राज्यपाल आरिफ खान से टकराव मोल न लें विजयन

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 21, 2022 14:06 IST

राज्यपाल को शक्तिहीन बनाने के लिए केरल में लगातार प्रयास जारी हैं. केरल विधानसभा में दो विधेयक भी पारित किए गए हैं. क्या केरल सरकार नहीं जानती कि राज्यपाल के हस्ताक्षर बिना दोनों विधेयक कानून नहीं बन सकते?

Open in App

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को एक पत्रकार-परिषद बुलानी पड़ी. क्या आपने कभी सुना है कि किसी राज्यपाल ने कभी पत्रकार-परिषद आयोजित की है? राज्यपाल को पत्रकार-परिषद आयोजित करनी पड़ी है, इससे पता चल रहा है कि उस प्रदेश की सरकार कोई ऐसा काम कर रही है, जो आपत्तिजनक है और जिसका पता उस प्रदेश की जनता को चलना चाहिए. 

केरल की सरकार कौन-कौन से काम करने पर अड़ी है? उसका पहला काम तो यही है कि वह विश्वविद्यालयों में अपने मनपसंद के कुलपति नियुक्त करने पर आमादा है. कई विश्वविद्यालयों में कुलपति पद के उम्मीदवारों की योग्यता के मानदंडों में सबसे बड़ा मानदंड यह माना जाता है कि वह सत्तारूढ़ पार्टी माकपा के कितना नजदीक है. इसके अलावा पार्टी-कॉमरेडों को मंत्रियों और अफसरों का पीए या ओएसडी आदि बनाकर नियुक्ति दे दी जाती है ताकि दो साल की नौकरी के बाद वे जीवन भर पेंशन पाते रहें. 

पार्टी-कॉमरेडों को अपराधों की सजा न मिले, इसलिए उन्हें सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर भी बिठाया जा रहा है. जैसे मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने के.के. रागेश को अपने निजी स्टाफ में नियुक्ति दे दी है ताकि पुलिस उन्हें गिरफ्तार न कर सके. इस व्यक्ति ने 2019 में कन्नूर में आयोजित हिस्ट्री कांग्रेस के अधिवेशन में राज्यपाल आरिफ खान के विरुद्ध आपत्तिजनक व्यवहार किया था. 

राज्यपाल को शक्तिहीन बनाने के लिए केरल विधानसभा में दो विधेयक भी पारित किए गए हैं. एक तो कुलपतियों की नियुक्ति का अधिकार राज्यपाल से छीना गया है और दूसरा लोकपाल के भ्रष्टाचार-विरोधी अधिकारों को कमजोर किया गया है. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के खिलाफ अभियान चला रखा है. क्या वे नहीं जानते कि राज्यपाल के हस्ताक्षर बिना दोनों विधेयक कानून नहीं बन सकते? 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनArif Mohammad Khan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट