लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉग: दलीय भ्रष्टाचार का अंत हो, पर सावधानी बरतना भी जरूरी

By अवधेश कुमार | Updated: September 13, 2022 11:38 IST

लोकतंत्र में यदि कोई व्यक्ति अपने विचार के अनुसार किसी दल का पंजीकरण कराता है और उसका इरादा नेक है तो उसके अधिकार का दमन नहीं होना चाहिए। किसी दल की सदस्य संख्या कम होने या गतिविधियां न के बराबर होने के कारण उसे संदेह के घेरे में लाना उचित नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकई बार छोटे दल किसी पते से अपना निबंधन कराते हैं लेकिन वह पता बदल जाता है या फिर उन्हें कोई उपयुक्त ऑफिस नहीं मिलता।वे अगर सक्रिय हैं तो उन्हें अपने पत्र आदि प्राप्त करने की व्यवस्था करनी चाहिए और जब चुनाव आयोग उन्हें सत्यापन के लिए बुलाए तो उपस्थित होना चाहिए।चुनाव आयोग लंबे समय से ऐसे दलों को लेकर कई प्रकार के कदम उठाता रहा है।

इस समाचार से किसी को चौंकना नहीं चाहिए कि आयकर विभाग ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के ठिकानों पर कर चोरी के मामले में एक साथ कई राज्यों में छापा मारा। जितनी सूचनाएं बाहर आईं उनके अनुसार आयकर विभाग ने इस संदर्भ में गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में लगभग 110 ठिकानों पर छापेमारी की है। 

इन सभी राजनीतिक दलों पर संदिग्ध फंड जुटाने से लेकर कर चोरी करने का आरोप है। आयकर विभाग के अनुसार पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) और उनसे जुड़ी संस्थाओं, ऑपरेटरों और अन्य के खिलाफ एक समन्वित कार्रवाई शुरू की गई है। ऐसे अनेक दलों पर चंदे के नाम पर धोखाधड़ी व कर चोरी का आरोप लंबे समय से लगता रहा है। 

चुनाव आयोग ने भौतिक सत्यापन के दौरान गैर-मौजूद पाए जाने के बाद कुल मिलाकर 198 ऐसे दलों को उसकी आरयूपीपी वाली सूची से हटा दिया है। राज्य चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग को रिपोर्ट दी और उसके आधार पर आयकर विभाग को कार्रवाई की सिफारिश की गई। पहली नजर में किसी लोकतंत्र की दृष्टि से यह गंभीर मामला है। 

यह सच है कि बहुत सारे लोग निहित स्वार्थों के तहत पार्टी बनाकर उनका निबंधन कराते हैं ताकि वह अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए दल के अध्यक्ष या संस्थापक होने के प्रभाव का उपयोग कर सकें। जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 29 सी के तहत ऐसे दल यदि चंदे का विवरण देते हैं तो उन्हें आयकर में 100 फीसदी छूट मिलती है। इस कानून की धारा 29 ए (9) साफ कहती है कि पार्टियां आवश्यक जानकारियां आयोग को बिना देरी मुहैया कराएं। ज्यादातर ऐसे निबंधित दल इसका अनुपालन नहीं करते। 2019 के लोकसभा चुनाव में ही निबंधित 70 फीसदी दलों ने चुनाव ही नहीं लड़ा था।वास्तव में चुनाव आयोग लंबे समय से ऐसे दलों को लेकर कई प्रकार के कदम उठाता रहा है। किंतु सभी ऐसे दलों को संदेह के घेरे में लाना और उनको अपराधी मान लेना गलत होगा। 

लोकतंत्र में यदि कोई व्यक्ति अपने विचार के अनुसार किसी दल का पंजीकरण कराता है और उसका इरादा नेक है तो उसके अधिकार का दमन नहीं होना चाहिए। किसी दल की सदस्य संख्या कम होने या गतिविधियां न के बराबर होने के कारण उसे संदेह के घेरे में लाना उचित नहीं है। कई बार छोटे दल किसी पते से अपना निबंधन कराते हैं लेकिन वह पता बदल जाता है या फिर उन्हें कोई उपयुक्त ऑफिस नहीं मिलता। 

हालांकि वे अगर सक्रिय हैं तो उन्हें अपने पत्र आदि प्राप्त करने की व्यवस्था करनी चाहिए और जब चुनाव आयोग उन्हें सत्यापन के लिए बुलाए तो उपस्थित होना चाहिए। अगर वे इतना भी नहीं करते तो संदेह पैदा होता है।

टॅग्स :चुनाव आयोगउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रगुजरातदिल्लीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?