लाइव न्यूज़ :

रहीस सिंह का ब्लॉगः दिवालिया होने की ओर बढ़ता पाकिस्तान

By रहीस सिंह | Updated: October 22, 2019 06:58 IST

पिछले दिनों चरमपंथी संगठनों को मिलने वाली वित्तीय मदद की निगरानी करने वाली एजेंसी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को अंतिम रूप से चार महीने का समय दिया. यदि इस समयावधि में पाकिस्तान कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाता है तो एफएटीएफ उसे ब्लैक लिस्ट में डाल देगी. 

Open in App
ठळक मुद्देभारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान दिवालिया होने की ओर बढ़ रहा है. उसने सम्पूर्ण जीवनकाल में जिन अयोग्यताओं को पोषित किया, वही अब उसे धीरे-धीरे नेस्तनाबूद कर रही हैं. उसके द्वारा पैदा किया गया कट्टरपंथ और जिहादी मानसिकता उसे आज बाहरी आर्थिक सहयोग पाने से रोक रही है. 

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान दिवालिया होने की ओर बढ़ रहा है. उसने सम्पूर्ण जीवनकाल में जिन अयोग्यताओं को पोषित किया, वही अब उसे धीरे-धीरे नेस्तनाबूद कर रही हैं. उसके द्वारा पैदा किया गया कट्टरपंथ और जिहादी मानसिकता उसे आज बाहरी आर्थिक सहयोग पाने से रोक रही है. 

उसकी सेना एक बार फिर लोकतांत्रिक शक्तियों का अपहरण कर पाकिस्तान की अवाम को मार्शलों के बूटों के नीचे लाने की कोशिश में है. आज जब पाकिस्तानी रुपया धूल चाट रहा है, वित्तीय स्थिति आपदा की ओर बढ़ रही और सरकार कटोरा लेकर दर-दर भटक रही है, तब सवाल यह उठता है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का ही नहीं बल्कि पूरे पाकिस्तान का भविष्य क्या होगा?

 पिछले दिनों चरमपंथी संगठनों को मिलने वाली वित्तीय मदद की निगरानी करने वाली एजेंसी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को अंतिम रूप से चार महीने का समय दिया. यदि इस समयावधि में पाकिस्तान कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाता है तो एफएटीएफ उसे ब्लैक लिस्ट में डाल देगी. 

ध्यान रहे कि यह अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी पिछले साल ही पाकिस्तान को अपनी ग्रे लिस्ट में डाल चुकी है. यह वह सूची है जिसमें उन देशों को शामिल किया गया है जो मनी लांड्रिंग और चरमपंथी समूहों/संस्थाओं को दी जाने वाली आर्थिक मदद पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं. हालांकि एफएटीएफ की अध्यक्षता इस समय चीन के पास है, इसलिए पाकिस्तान की सरकार पूरी तरह से आश्वस्त रही होगी कि एक सदाबहार दोस्त उसे पूरी मदद देगा लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. 

कारण यह है कि एफएटीएफ ने पाकिस्तान को 29 टास्क दिए थे जिसमें वह सिर्फ पांच ही पूरे कर पाया है. शेष पर अभी तक या तो आंशिक प्रगति हुई है अथवा बिल्कुल नहीं हो पाई है. इस स्थिति में यह कहना मुश्किल है कि पाकिस्तान अगले चार महीनों में सभी टास्क पूरे लेगा. फिर यह कहना कहीं अधिक तर्कसंगत होगा कि पाकिस्तान का काउंटडाउन शुरू हो गया है. ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि पाकिस्तान के पास ऐसी काबिलियत नहीं है कि वह निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी पक्षों पर उचित प्रगति कर सके.  

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपना पद संभालने के बाद अपने देश के लोगों से कहा था कि वे एक नया पाकिस्तान बनाएंगे. क्या वास्तव में यह उनका बनता हुआ नया पाकिस्तान ही है अथवा इसमें एक ऐसा नयापन आने वाला है जो उसे पुराने इतिहास की ओर ले जाएगा. इस बन रहे नए पाकिस्तान को क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज पहले ही साख के लिहाज से नकारात्मक श्रेणी में डाल चुकी है.

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतभ्रम की राजनीति छोड़ें, पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल गांधी?, संजय मयूख ने कहा- कांग्रेस ने एक बार फिर 22 लाख छात्रों के भविष्य से ऊपर राजनीति को चुना

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन