लाइव न्यूज़ :

कृष्णप्रताप सिंह का ब्लॉग: भारत में सड़क हादसे में 10 साल में मारे गए 14 लाख लोग, इस 'महामारी' से निपटने का क्या है रास्ता

By कृष्ण प्रताप सिंह | Updated: June 9, 2022 12:29 IST

सड़क हादसों को घटाने के लिए आज के दौर में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर भी विचार किया जा रहा है. टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग की मदद से इस ओर बेहतर काम किया जा सकता है.

Open in App

पिछले एक दशक में देश में लगभग 14 लाख लोग सड़क हादसों में मारे गए हैं और अभी भी हम हर साल सड़क हादसों में उतने लोगों को गंवा रहे हैं, जितने अब तक के किसी युद्ध में सैनिक नहीं गंवाए. 

संभवतः इस सबके ही मद्देनजर देश के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में कहा था कि अभी देश में सड़क हादसों में रोजाना 415 लोग मारे जा रहे हैं, इसके बावजूद हम हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे तो 2030 तक 6-7 लाख और लोग उनकी बलि चढ़ जाएंगे. 

उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि उनके मंत्रालय ने केंद्र व राज्यों के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों के साथ मिलकर एक महत्वाकांक्षी कार्ययोजना बनाई है, जिसमें सड़क हादसों की संख्या को चरणबद्ध ढंग से घटाते हुए 2025 तक आधी और 2030 तक एकदम से खत्म कर देना है.

सवाल है कि यह कैसे संभव होगा? हम जानते हैं कि सड़कों पर हादसों के कारणों को दूर करने को लेकर आम लोगों में जागरूकता तो सरकारी अमले में कर्तव्यनिष्ठा का अभाव है. अन्यथा सड़कों पर गड्ढों के कारण ही रोजाना दस लोगों को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती. यों, सड़क हादसों के अन्य कई कारण भी होते हैं. 

मसलन, एक रिपोर्ट के अनुसार 70 फीसदी सड़क हादसे ओवर स्पीडिंग तो पांच प्रतिशत गलत दिशा में वाहन चलाने से होते हैं. ताज्जुब कि 72 फीसदी से अधिक हादसे धूप व साफ मौसम के बीच होते हैं.

यहां नितिन गडकरी से सहमत हुआ जा सकता है कि यह स्थिति तभी बदलेगी जब 2030 तक हादसों के उन्मूलन के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर ठीक से अमल हो और हादसों के कारण समाप्त करने में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए.

अच्छी बात है कि इधर सड़क हादसों को घटाने के लिए आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर भी विचार किया जा रहा है ताकि हादसों में मानवीय भूलों की भूमिका घटाई जा सके. टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग की मदद से सड़क सुरक्षा की चुनौती का बेहतर मुकाबला किया जा सकता है. 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनानितिन गडकरीरोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार