लाइव न्यूज़ :

आईएस के आतंकी की जम्मू में हुई गिरफ्तारी बहुत कुछ उगलती है!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 5, 2021 11:36 IST

आईएस के आतंकी मालिक ओमेद उर्फ अब्दुल्ला को जम्मू से रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआईएस के आतंकी मालिक ओमेद उर्फ अब्दुल्ला की जम्मू से हुई है गिरफ्तारीमलिक ओमेद को रविवार देर रात झज्जर कोटली के पास नगदी व हथियारों के साथ पकड़ा गया जानकारों के अनुसार आतंकी संगठनों ने अब जम्मू संभाग में साजिशों को तेज कर दिया है

कश्मीर में आतंकियों पर सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव का ही परिणाम है कि आतंकियों के कदम अब दक्षिण अर्थात जम्मू व देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में आईएस के आतंकी मालिक ओमेद उर्फ अब्दुल्ला की जम्मू में देर रात को हुई गिरफ्तारी इसका पुख्ता प्रमाण है।

आईएस के मलिक ओमेद को देर रात झज्जर कोटली के पास नगदी व हथियारों के साथ पकड़ा गया था। जम्मू उधमपुर नेशनल हाईवे के इसी स्थान पर पहले भी कई आतंकी पकड़े जा चुके हैं और कई मुठभेड़ों में मारे भी जा चुके हैं। पकड़े जाने वाले और मारे जाने वाले आतंकी अधिकतर कश्मीर से जम्मू की ओर ही मूव कर रहे थे।

मलिक ओमेद ने भी इसके प्रति खुलासा किया है कि हथियारों की कमी व सुरक्षाबलों के दबाव के चलते बहुत से आतंकी अब दक्षिण की ओर मूव कर चुके हैं। बहुत से जम्मू में छुपे हुए हैं और बहुतेरे देश के अन्य हिस्सों में लापता हो चुके हैं। 

फिलहाल सुरक्षाधिकारी उस संख्या के प्रति अंदाजा नहीं लगा पाए हैं कि कितने आतंकी कश्मीर से मूव कर चुके हैं।

सूत्रों का कहना था कि जम्मू में आतंकी गतिविधियां तेज होने से सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं। इससे पहले लश्कर-ए-मुस्तफा के आतंकी मलिक की जम्मू में गिरफ्तारी, सांबा में सुरंग और हथियारों का मिलना ये दर्शाता है कि कश्मीर में खात्मे की कगार पर आतंकी संगठनों ने अब जम्मू संभाग में साजिशों को तेज कर दिया है।

याद रहे मंदिरों का शहर जम्मू हमेशा ही आतंकियों के निशाने पर रहा है। प्रसिद्ध श्री रघुनाथ जी मंदिर पर पहले भी दो आतंकी हमले हो चुके हैं। जिसके चलते मंदिर की सुरक्षा को कड़ा किया गया है। बावजूद इसके आतंकी मंदिर को निशाना बनाने कि फिराक में रहते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट