लाइव न्यूज़ :

India-Pakistan ceasefire Updates: स्थायी शांति के लिए भारत को पाकिस्तान का नक्शा बदलना होगा

By राजकुमार सिंह | Updated: May 13, 2025 05:25 IST

India-Pakistan ceasefire Updates: भारत जोरदार जवाब देगा, पर पाकिस्तान की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं आया है कि भविष्य में वह भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों का केंद्र नहीं रहेगा.

Open in App
ठळक मुद्दे सेना को ही खलनायक ठहरा कर पाक हुक्मरानों की खुद को पाक-साफ बताने की चाल भी हो सकती है.पाक सेना को घुटनों पर ला दिया था, क्या उसे इस संघर्ष विराम से जीवनदान ही नहीं मिल जाएगा?पाकिस्तान में आतंकी ढांचा बनाने और आतंकियों की भर्ती में कितना समय लगता है?

India-Pakistan ceasefire Updates: ऑपरेशन सिंदूर के बीच पाक सेना की हिमाकत पर भारतीय सेना ने उसे लंबे समय तक याद रहनेवाला सबक सिखाया है, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं कि पैदाइशी शैतान, इस अचानक संघर्ष विराम से संत बन जाएगा. पाकिस्तान के सैन्य ऑपरेशन महानिदेशक द्वारा अपने भारतीय समकक्ष को फोन करने पर हुई बातचीत के बाद हुए संघर्ष विराम के संदर्भ में भारत सरकार कह रही है कि हमने नीतिगत रूप से स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा, जिसका भारत जोरदार जवाब देगा, पर पाकिस्तान की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं आया है कि भविष्य में वह भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों का केंद्र नहीं रहेगा.

इस पूरे प्रकरण में पाक सरकार और सेना तथा खुद सेना के अंदर मतभेदों की खबरें भी आ रही हैं, पर यह पाकिस्तान का आंतरिक मामला है, जिसे उसे ही सुलझाना होगा. यह आतंकी गतिविधियों के लिए सेना को ही खलनायक ठहरा कर पाक हुक्मरानों की खुद को पाक-साफ बताने की चाल भी हो सकती है.

पाक के वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ उन्हीं नवाज शरीफ के भाई हैं और मौजूदा सेना प्रमुख मुनीर जेहादी मानसिकता के चलते, मुशर्रफ से भी ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं. ऐसे में चार दिनों में ही भारतीय सेना ने जिस पाक सेना को घुटनों पर ला दिया था, क्या उसे इस संघर्ष विराम से जीवनदान ही नहीं मिल जाएगा?

बेशक ऑपरेशन सिंदूर में पांच बड़े आतंकियों समेत लगभग 100 आतंकवादियों तथा जैश और लश्कर सरीखे खतरनाक संगठनों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर देना हमारी सेना की बड़ी उपलब्धि है, पर भारत विरोधी मजहबी मानसिकता वाले पाकिस्तान में आतंकी ढांचा बनाने और आतंकियों की भर्ती में कितना समय लगता है?

बेशक भविष्य में आतंकी हमले को युद्ध की कार्रवाई मानने की भारत की नीति अर्थपूर्ण है, पर बार-बार पिट कर भी न सुधरनेवाले पाकिस्तान सरीखे धूर्त के लिए इसके ज्यादा मायने होंगे नहीं. वह संघर्ष विराम से मिली मोहलत का इस्तेमाल भारत विरोधी चौतरफा तैयारियों के लिए कल फिर उठ खड़ा होगा.

भारत से चार युद्ध हार चुका पाकिस्तान प्रत्यक्ष युद्ध में नहीं जीत सकता—यह सच बहुत पहले उसके जनरल जिया उल हक ने स्वीकार कर लिया था. इसीलिए पाकिस्तान ने अलगाववाद और आतंकवाद के रूप में लंबे अप्रत्यक्ष युद्ध की रणनीति अपनाई. मजहब के आधार पर बना पाकिस्तान आतंकवाद की नर्सरी बनकर एक नाकाम देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में शांति और सौहार्द्र के लिए खतरा बन चुका है. पाकिस्तानी हुक्मरान जैसी भाषा बोल रहे हैं, वह सेना के बढ़ते दबदबे और कमजोर होते लोकतंत्र का भी प्रमाण है.

भारत को समझना चाहिए कि एक बार फिर पाकिस्तान का नक्शा बदले बिना वह शांति और सौहार्द्र से नहीं रह सकता. आतंकियों के जनाजे में पाक फौजी तथा सरकारी फूल वहां की हकीकत बयां करने के लिए काफी हैं. हमने आतंकी सांप को उसकी पूंछ दबा कर ही छोड़ दिया है, जबकि जरूरत फन कुचलने की थी. कहते भी हैं कि घायल सांप ज्यादा खतरनाक होता है.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तानशहबाज शरीफPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट