लाइव न्यूज़ :

गौरीशंकर राजहंस का ब्लॉगः सरकार के सामने चुनौतियां अनेक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 27, 2019 18:07 IST

समस्याएं अनेक हैं. परंतु लोगों को नरेंद्र मोदी की क्षमता पर भरोसा है कि वे देश को सफलता के ऊंचे मुकाम तक ले जाएंगे.

Open in App

इसमें कोई संदेह नहीं कि नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच वर्षो में भारत की आम जनता के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. 6 लाख गांवों में बिजली पहुंचाई है और अब इस बात की गारंटी दे रहे हैं कि इन 6 लाख गांवों में चौबीसों घंटे बिजली आएगी. उन्होंने आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए अनेक कार्य किए हैं. जैसे किसानों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की है, हेल्थ इंश्योरेंस दिया है और छोटी-छोटी बचत करने के लिए उत्साहित किया है. लेकिन सरकार के सामने अभी भी चुनौतियां कम नहीं हैं.

सबसे बड़ी समस्या यह है कि बेरोजगार नौजवानों की फौज प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है और उनको रोजगार देने का कोई पक्का इंतजाम नहीं हो पा रहा है. यह सही है कि आज की तारीख में सबसे अधिक आवश्यक लोगों की सुरक्षा है और इस मामले में नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों की रीढ़ तोड़ने की पूरी कोशिश की है. परंतु प्रतिवर्ष जो लाखों बेराजगार युवक नौकरी की खोज में इधर-उधर भटकते हैं उनके लिए रोजगार का प्रबंध भी होना चाहिए.

लंदन के एक साप्ताहिक अखबार ने यह लिखा है कि अरविंद सुब्रमण्यम कुछ समय पहले तक नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार थे और अब हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र पढ़ाते हैं. उन्होंने लिखा है कि सरकार दूसरी समस्याओं में उलझी हुई है. परंतु इस बात पर ध्यान नहीं दे रही है कि आर्थिक विकास की दर कम हो रही है. उनका कहना है कि आज पूरी दुनिया में मंदी आ गई है. ऐसे में यदि भारत में तेजी से आर्थिक प्रगति की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो देश आने वाले समय में भयानक संकट में फंस सकता है. 

संसार के कई प्रतिष्ठित समाचारपत्रों ने लिखा है कि विदेश नीति के मामले में मोदी ने पहली पारी में अभूतपूर्व सफलता पाई है. परंतु यह सोचना कि दूसरी पारी में पाकिस्तान से अपनी समस्या का समाधान कर लेंगे, ठीक नहीं होगा.

पाकिस्तान दिन-रात आतंकवादियों की मदद कर रहा है और चाहे चीन उसे लाख समझाए, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा. यह संतोष की बात है कि नरेंद्र मोदी ने बाकी सभी पड़ोसियों से अपने संबंध प्रगाढ़ कर लिए हैं.

निष्पक्ष प्रेक्षकों का कहना है कि आंतरिक समस्याएं अनेक हैं जिनमें नक्सलवाद की समस्या दिनोंदिन घर कर रही है. इससे निपटने के लिए तेजी से कारगर कदम उठाने होंगे. यह  प्रसन्नता की बात है कि नरेंद्र मोदी ने गांव-देहात के लोगों को पक्के घर देने का वादा किया है.

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि सीमेंट पर टैक्स कम कर दिया जाए जिससे लोग कम खर्चे में अपने पक्के घर बनवा सकें.  संक्षेप में, समस्याएं अनेक हैं. परंतु लोगों को नरेंद्र मोदी की क्षमता पर भरोसा है कि वे देश को सफलता के ऊंचे मुकाम तक ले जाएंगे.

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारत‘पेट्रोल, गैस और डीज़ल का इस्तेमाल बहुत संयम से करें’: पश्चिम एशिया तेल संकट के बीच मोदी का संदेश

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारतपीएम मोदी के संकल्प को सीएम डॉ. मोहन कर रहे हैं पूरा, विकास का द्वार खोलेंगी 2117 किमी सड़कें, जानें सरकार का प्लान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष एमवी करुपैया ने पद की शपथ दिलाई

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतTamil Nadu government formation: आखिर विजय की जय संवैधानिक रास्ते से ही होगी

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम की अधिसूचना नहीं होने से गरमायी सियासत, नाम के आगे केवल "मंत्री" लिखा गया है, लेकिन “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया

भारतविजय शपथ ग्रहण समारोहः ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ के बाद ‘तमिल थाई वाझथु’ गीत, तमिलनाडु में हंगामा जारी?