तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष एमवी करुपैया ने पद की शपथ दिलाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 11, 2026 11:08 IST2026-05-11T11:07:14+5:302026-05-11T11:08:23+5:30

तमिलनाडु के मंत्री एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज और के.ए. सेनगोट्टैयन ने विधायक के रूप में शपथ ली।

Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay takes oath MLA from Tiruchirapalli East constituency video | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष एमवी करुपैया ने पद की शपथ दिलाई

photo-ani

Highlightsडीएमके विधायक उदयनिधि स्टालिन ने चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र के विधान सभा सदस्य (एमएलए) के रूप में शपथ ली।एन. आनंद तथा आधव अर्जुन सहित नौ मंत्रियों ने विधायक पद की शपथ ग्रहण की।शपथ ग्रहण की कार्यवाही सुबह साढ़े नौ बजे कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुई।

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, नौ अन्य मंत्रियों और एडप्पाडी के. पलानीस्वामी सहित नव निर्वाचित विधायकों ने सोमवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष एम.वी. करुपैया ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। विधानसभा में विधायकों के शपथ ग्रहण की कार्यवाही सुबह साढ़े नौ बजे कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने विधायक के रूप में सबसे पहले शपथ ली और इसके बाद एन. आनंद तथा आधव अर्जुन सहित नौ मंत्रियों ने विधायक पद की शपथ ग्रहण की।

 

इसके बाद, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) विधायक दल के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, पूर्व मुख्यमंत्री व ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नेता ई. पलानीस्वामी और द्रमुक नेता ओ. पन्नीरसेल्वम, अन्नाद्रमुक सदस्य ए कृष्णमूर्ति और के. पी. अनबलगन सहित अन्य लोगों ने विधायक के रूप में शपथ ली।

Web Title: Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay takes oath MLA from Tiruchirapalli East constituency video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे